Homeराज्यउत्तराखण्ड"ठेकेदार कल्याण समिति का धरना दूसरे दिन जारी"

“ठेकेदार कल्याण समिति का धरना दूसरे दिन जारी”

बड़ी खबर :अपनी 11 सूत्रीय मांगो को लेकर देहरादून में ठेकेदार कल्याण समिति के लोगो ने यमुना कालोनी स्थित प्रमुख अभियन्ता कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है ठेकेदारों का कहना है  कि लगभग तीन सालों से कई ठेकेदारों का भुगतान नही हो रहा है ठेकेदारों का कहना है की अगर एक सप्ताह में उनका भुगतान नहीं किया तो वह अपना आंदोलन और तेज करेंगे
धरना प्रदर्शन कर रहे ठेकेदारों का कहना है वो अपनी मांगो को लेकर शासन से लेकर प्रशासन के अधिकारियो से मिले।उसके बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है ठेकेदारों की मांग है की एक हफ्ते में पूर्ण भुगतान किया जाना चाहिए,2 बिड ड़ेढ़ करोड़ से अधिक के टेंडर में लागू की जनि चाहिए,ऑफलाइन के समय ठेकेदार द्वारा जमा की गई सिक्योरिटी डिपाजिट तुरंत ठेकेदार को दी जानी चाहिए, किसी भी काम का गारंटी पीरियड 6 महीने का होना चाहिये,मेटेरियल के रेट में लगभग दोगुनी वृद्धि हुई है और SOR की दरें कम कम हुई हैं जो कि बढाई जानी चाहिए,शास्न द्वारा बड़े कामो के छोटे छोटे टेंडर न लगने के निर्णय से छोटे ठेकेदारों को काम मिलना मुश्किल होगा अतः छोटे टेंडर लगने चाहिए,A क्लास ठेकेदारों के मानक ब्दज्ये जा रहे हैं इसे पूर्ववत रखा जाना चाहिए,ठेकेदारों का लाभांश 25 प्रतिशत तक
बढाया जाना चाहिए,30 जून से पूर्व किये गए कार्यों पर GST से छूट मिलनी चाहिए,काम करते समय समय वृद्धि,एक्स्ट्रा आइटम, तथा वेरिएशन के GPW 9 के तहत कार्य किये जाने चाहिए आदि मुख्य मांगे थी।मार्च के महीने से आज तक कई बार धरने प्रदर्शन किए जाने के बाद भी आश्वाशन के आलावा अभी तक कुछ नही मिला है। वीरवार से सांकेतिक धरना शुरू करने के बाद समस्याओं का समाधान न होने पर शुक्रवार से अनिशिचतकालीन धरना शुरू कर दिया गया है ।वीरवार शाम को प्रमुख अभियंता से बेनतीजा वार्ता के बताया गया कि समिति की सभी मांगे शासन स्तर की है और शासन को भेज दी गयी है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष गोविन्द सिंह पुंडीर ,सचिव राजेन्द्र सिंह कुंवर,असिन गुप्ता,हरिप्रकाश शर्मा,सुरेन्द्र पुंडीर,अरुण वालिया,ज्योति सजवाण,अनुराग गुप्ता,धीरेंद्र ठाकुर,गजेंद्र सिंह,राजीव पस्सी,मनोज पंवार,सुनील चंदेल,राजवीर पुंडीर,अजित रावत,अली इमरान,अशोक कुमार,दीपक सिंह,गौरव गुलेरिया,शिव कुमार,राजेश मित्तल,संदीप सेमवाल,तिरलोक सज्वाण,धर्मपाल,अर्जुन सिंह,अशोक खंडूरी,चमन सिंह पुंडीर,रुद्रेश शर्मा,डी के शर्मा,योगेश चावल,हैं सिंह पंवार,फ़तेह सिंह दीपक चौहान,प्रेम सिंह,जसविंदर सिंह,नवल किशोर,चन्दन असवाल,भूपेंद्र थापली आदि मौजूद थे।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments