Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, हाईटेक कैमरे रखेंगे आप पर नजर…

ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, हाईटेक कैमरे रखेंगे आप पर नजर…

रेडलाइट जम्प करने, ओवर स्पीड और खतरनाक तरीके से गाडी चलाने वालो की अब खैर नहीं है, क्योकि पुलिस हाई-टेक कैमरों से ऐसे लोगो पर नजर रखेगी। अगर आपने गलती की तो ई-चालान आपके घर पहुँच जाएगा। उत्तराखंड पुलिस यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने और रेड-सिगनल तोड़ने वालो पर रोक लगाने के लिए नई तकनीक का सहारा लेने जा रही है।

उत्तराखंड पुलिस राज्य भर में हाईटेक तकनीक के सीसीटीवी लगाने जा रही है। यातायात निदेशालय में एआईजी केवल खुराना के अनुसार 400 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे चौराहों पर लगाए जाने हैं और इन चौराहों को चिन्हित कर भी लिया गया है।

केवल खुराना के मुताबिक इन हाईटेक सीसीटीवी में रेडलाइट जंप करने, ओवर स्पीड या ख़तरनाक ढंग से गाड़ी चलाने जैसे अपराध करने वाले वाहनों के नंबर की पहचान कर ली जाएगी. और फिर नियम तोड़ने वाले का ई-चालान डाक से घर भिजवा दिया जाएगा। उत्तराखंड पुलिस ने जिन सीसीटीवी को चौराहों पर लगाने का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा  है वह दुनिया की सबसे अच्छी तकनीक है और इसके मिलने के बाद राज्य पुलिस यातायात से जुड़े अपराधों पर नियंत्रण लग सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2