देहरादून। ट्रैक्टर ट्राली चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन शातिर चोरों को चोरी के ट्रैक्टर ट्राली सहित गिरफ्तार किया है। ट्रैक्टर चोरी के इस मामले में पहले ही दो पुलिस कर्मी निलम्बत किये जा चुके है।
मामला ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 तारीख को श्यामपुर निवासी बृजपाल सिंह ने कोतवाली ऋषिकेश में सूचना दर्ज कराते हुए बताया कि अज्ञात चोरों ने मेरा ट्रैक्टर मय ट्राली चोरी कर लिया है। सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। जांच के दौरान कल देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि तीन व्यक्ति उक्त टै्रक्टर ट्राली को लेकर नजीमाबाद की तरफ से जा रहे है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मालन नदी के पुल के समीप ट्रैक्टर सवार तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर की गयी पूछताछ में उन्होने अपना नाम सुनील कुमार, कमाल अहमद व मुकेश बताया। बता दें कि इस ट्रैक्टर चोरी के मामले में दो आरक्षी पहले ही निलम्बत किये जा चुके है।
ट्रैक्टर ट्राली समेत धरे गए तीन शातिर चोर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on World Menstrual Hygiene Day पर मंत्री रेखा आर्या ने किया बालिकाओं को जागरूक, स्वच्छता किट भी बांटी
on राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे देहरादून, पार्टी मुख्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में भरा जोश
on मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे अल्मोड़ा, 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का किया शिलान्यास
on हूटर बजाते हुए खुद को वीआईपी दिखाकर रौब झाडने वाले की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , वाहन को किया सीज….
on रूड़की में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने चंद्रवंशी अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण….