Homeराज्यउत्तराखण्डटैक्सी चालको ने बीजेपी के सांसद प्रतिनिधि पर लगाया आरोप, अनावश्यक शिकायत...

टैक्सी चालको ने बीजेपी के सांसद प्रतिनिधि पर लगाया आरोप, अनावश्यक शिकायत कर उन्हें किया जा रहा परेशान।

पौड़ी – पौड़ी में स्थित विधायक कार्यालय में मंगलवार को टैक्सी वाहन चालकों ने पहुंचकर पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी से मुलाकात कर उन्हें अपना मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में टैक्सी चालको ने आरोप लगाया कि बीजेपी के सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जुगरान द्वारा पुलिस से अनावश्यक शिकायत कर उन्हें परेशान किया जा रहा है।

बताया कि उनकी टैक्सी यूनियन का एक वाहन चालक पिछले कुछ महीनों से सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जुगरान के बच्चों को लेकर केंद्रीय विद्यालय से लाने और ले जाने का काम करता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब सांसद प्रतिनिधि से वाहन चालक द्वारा वाहन का किराया मांगा गया, तो सांसद प्रतिनिधि ने उन्हें डराया धमकाया व ओवरलोड वाहन की शिकायत की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद प्रतिनिधि ने पुलिस को अनावश्यक वाहन स्वामी को परेशान करने को बोला है। जिसके बाद पुलिस द्वारा लगातार केंद्रीय विद्यालय में बच्चों को ले जाने वाले वाहनों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है।

इस पूरे मामले में विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि अभी ये मामला उनके संज्ञान में आया है और वे अनावश्यक पुलिस द्वारा की जा रही रोक टोक के लिए पुलिस को निर्देशित करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जुगरान को भी समझाने की बात कही है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular