Homeराज्यउत्तराखण्डटूर एन्ड ट्रेवेल्स की आड़ में युवक करता था ये काम!

टूर एन्ड ट्रेवेल्स की आड़ में युवक करता था ये काम!

आज यानि शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निर्देशन में ऋषिकेश कोतवाली पुलिस द्वारा नशा बेचने व खरीदने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान के दौरान चंद्रभागा त्रिवेणीघाट क्षेत्र से एक व्यक्ति को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया.  पूछताछ पर युवक ने बताया कि वह मूल रूप से बरेली का रहने वाला है और दो दिन पहले वह देहरादून आया था. इसके विरुद्ध पूर्व में उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड में अवैध स्मैक बरामदगी सम्बन्धी अभियोग पंजीकृत हुए है जिसकी पैरवी के लिए ऋषिकेश आया था. बरेली से आते समय 24 ग्राम स्मैक खरीदकर ऋषिकेश बेचने के लिए लेकर आया था. इसके द्वारा यह भी बताया गया कि स्मैक बरैली से लाकर देहरादून में दुगुने व तिगुने दामो पर बेचता है। साथ ही बताया कि वो यात्रा सीजन में टूर एन्ड ट्रेवेल्स का काम करता है आजकल काम ठीक से ना चलने के कारण पैसे कमाने का शार्ट कट अपनाते हुए अवैध स्मैक विक्री करने आया था. यहा स्मैक के दाम अच्छे मिल जाते हैं. अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है, अभियुक्त द्वारा अन्य लोगो के सम्बंध में जानकारी दी गयी है तथा बरैली के तस्करो के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है. जिसका परीक्षण कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी, अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है.

नाम व पता  :- कैलाश पुत्र रामबहादुर नि0 मोहमदगंज थाना विकासगंज जिला बरेली उत्तरप्रदेश । उम्र 24 वर्ष ।

 

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular