ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची में हुए वाले वनडे मैच में सभी भारतीय खिलाड़ी आर्मी की कैप पहनकर खेलते नजर आए जो कि क्रिकेट में अपनी तरह का संभवतरू इकलौता मामला रहा। इस पर पाकिस्तान ने आपत्ति जताई है। पाकिस्तान ने भारतीय टीम पर खेल का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच के दौरान भारतीय सेना जैसी टोपी पहनने पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से कहा है कि वह इस पर ध्यान दे।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि ICC को इस बारे में कुछ करना चाहिए। कुरैशी ने कहा, ‘दुनिया ने देखा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने खुद के बजाय मिलिट्री कैप पहनी थी, क्या ICC ने यह नहीं देखा? हमें लगता है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को सामने लाए बिना यह नोटिस लेना ICC की जिम्मेदारी है।’बता दें भारतीय क्रिकेटर्स का असली मकसद देशवासियों को शहीदों के आश्रितों की शिक्षा का ख्याल रखने के लिए राष्ट्रीय रक्षा कोष में दान करने के लिए प्रोत्साहित करने का था।
भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट पद पर कार्यरत टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सभी भारतीय क्रिकेटर्स और सपोर्ट स्टाफ को कैप प्रदान की थी। इस दौरान झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में देशभक्ति का माहौल नजर आया। जब धोनी कैप दे रहे थे तब दर्शक जय जवान और जय हिंद के नारे लगा रहे थे। जबकि सभी भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी मैच फीस डोनेट करने का ऐलान भी किया है।



