Tuesday, February 24, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड टिहरी सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह आज करेंगी नामांकन, ...

टिहरी सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह आज करेंगी नामांकन, समर्थकों का उमड़ा हुजूम…..

देहरादून- लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम के पत्ते खोल दिए हैं। इसी कड़ी मे उत्तराखंड की टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह आज देहरादून में नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इस दौरान उनके साथ समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। शक्ति प्रदर्शन के दौरान समर्थक हाथों में भाजपा के झंडों के साथ दिखाई दिए और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। बता दें कि उत्तराखंड के टिहरी लोकसभा क्षेत्र में भाजपा ने राजपरिवार एक बार फिर भरोसा जताया है। आज महारानी राज लक्ष्मी ने टिहरी भाजपा कार्यालय के उद्घाटन से पहले हवन किया। राजपरिवार से जुड़ी माला दो बार सांसद रह चुकी हैं। 2012 के लोकसभा उपचुनाव में उन्होंने कांग्रेस के साकेत बहुगुणा को हराया था। 2014 के चुनाव में उन्होंने उन्हें दोबारा शिकस्त दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2