Homeराज्यउत्तराखण्डजौलीग्रांट एयरपोर्ट ने दी लोगो को नई सौगात, लखनऊ और बंगलूरू के...

जौलीग्रांट एयरपोर्ट ने दी लोगो को नई सौगात, लखनऊ और बंगलूरू के लिए सीधा फ्लाइट!

देहरादून और आप पास रहने वालों के लिए एक खुशखबरी है। अब देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लखनऊ और बंगलूरू के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। हालाँकि इसपर विचार काफी समय से चल रहा था पर एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि राजधानी देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलांइस 28 दिसंबर से लखनऊ और बंगलूरू के लिए हवाई सेवाओं में इजाफा करने जा रहा है। जिससे होटल से लेकर टूर ऑपरेटर्स की आमदनी में इजाफा होने की पूरी संभावना है।
यह सेवा इंडिगो एयरलांइस शुरू करने जा रहा है। इन दो फ्लाईट की आवाजाही शुरू होने के बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर फ्लाईट की संख्या बीस से बढ़कर बाइस तक पहुंच जाएगी।

विमान सेवा का शेड्यूल तय हो गया है। यात्रियों को 28 दिसंबर से यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। शेड्यूल के तहत इंडिगो एयरलांइस का विमान बंगलूरू से शाम 4 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट आएगा और यात्रियों को लेकर 4 बजकर 30 मिनट पे वापसी करेगा।
इसी तरह लखनऊ से विमान 1 बजकर 40 मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगा जबकि 2 बजकर 10 मिनट पर लखनऊ के लिए वापसी की उड़ान भरेगा।

इन सेवाओं के चलते लखनऊ, बंगलूरू और देहरादून में काम करने वाले सूबे के बंधु जरूरत के वक्त आसानी से जल्दी अपने अपने स्थानो पर पहुंच सकेंगे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular