वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर जौनपुर जिले के जलालपुर में मंगलवार की सुबह हुए भीषण हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। पिकअप और ट्रक की आपस में हुई भिड़ंत में सात लोगों की मौत हो गई। वहीं, 10 लोग घायल हो गए। सीएम कार्यालय की ओर से ट्वीट कर कहा कि हादसा बेहद दुखद है। जिला प्रशासन को मौके पर जाकर पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाने का निर्देश दिया है। घायलों के समुचित उपचार मुहैया कराने के भी निर्देश दिए।


