ग्राम सेलंग सड़क पर एक वैन दुर्घटना में चालक की मौत हो गयी। सुबह 6:30 पर चालक मनोज नेगी पुत्र शिव सिंह नेगी (उम्र- 34 वर्ष) रोज की तरह जोशीमठ बाजार दूध देने जा रहा रहा। अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ने से वाहन समेत चालक 300 मीटर नीचे जा गिरा। जिसमे उसे गंभीर चोटें आई और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे निजी वाहन से जोशीमठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था जहाँ उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी 2 छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया। दुर्घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।