
जोशीमठ नगर का एकमात्र स्वास्थ्य समुदायिक केंद्र भी नहीं छूटा दरार से बता दें कि यहां भी अब दरार आने का सिलसिला शुरू हो चुका है बड़ी बात तो यह है कि जोशीमठ नगर का एकमात्र स्वास्थ्य समुदायिक केंद्र अब धीरे-धीरे खतरे की जद में पहुंच रहा है यहां तो कहीं जगह पर मोटी मोटी दरारे देखने को मिल रही है और बड़ी बात तो यह है कि स्वास्थ समुदायिक केंद्र के अंदर जमीन के फर्श भी उखड़ने लग चुके हैं जिस कारण स्वास्थ्य समुदायिक केंद्र जोशीमठ मैं काफी हड़कंप मचा हुआ है। आपको बता दें कि जोशीमठ नगर का स्वास्थ्य समुदायिक केंद्र को रेफर सेंटर के नाम से जाना जाता है यहां मरीज तो पहुंचते हैं लेकिन यहां इलाज नहीं हो पाता है जिस कारण यहां से मरीजों को हमेशा रेफर किया जाता है और यह रेफर सेंटर भी अब खतरे की जद में पहुंच रहा है।
