Homeराज्यउत्तराखण्डजोत सिंह बिष्ट का बड़ा बयान, अधीनस्थ चयन आयोग का बताया घोटाला...

जोत सिंह बिष्ट का बड़ा बयान, अधीनस्थ चयन आयोग का बताया घोटाला आयोग।

देहरादून/मसूरी – उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के प्रभारी प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने पार्टी मसूरी में पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी नगर निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में के बाद अब आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का काम कर रही है जिसके लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार संगठन का विस्तार कर लोगों को आम आदमी पार्टी की रीति नीति से भी अवगत कराया जा रहा है। नगर निकाय और नगर पंचायत के चुनाव के लिए लेकर भी रणनीति बनाई जा रही है।

उत्तराखड अधिनस्थ चयन आयोग को घोटाला आयोग बताते हुए कहा कि 2017 त्रिवेंद्र रावत की सरकार से लेकर और अब तक जितनी बार सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू की गई सरकार द्वारा विज्ञप्ति के नाम पर लाखों रुपए लोगों से वसूले गए है। उसके बाद पेपर लीक करके घोटाले किए गए हैं और घोटाले करने में किन लोगो के साथ कौन-कौन से अधिकारी सम्मिलित है इन सब की जांच 2017 से अब तक होनी चाहिए और उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मांग की है कि जांच कराने में पारदर्शिता अपनाएं।

उन्होने बताया कि राज्य की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है बेरोजगार दर-दर भटक रहा है और उसके साथ सरकार लगातार बेरोजगारों के साथ अन्याय और धोखा करने का काम कर रही है उनके भविष्य पर कुठाराघात कर रही है।
इस मौके पर उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के प्रभारी प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास प्रदेश में 19 विधायक होने के बाद भी विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पा रही है कांग्रेस में अंतर्कलह के कारण कांग्रेस लगातार लोगों के बीच में अपनी जगह नहीं बना पा रही है। वह कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर भी सरकार को घेरने का काम नहीं कर रही है। उन्होने बताया कि आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनने जा रही है। अभी दो राज्यों में सरकार है तथा अगला लक्ष्य हरियाणा व हिमाचल प्रदेश है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments