देहरादून- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित किये गए इन्वेस्टर्स समिट पर चुटकी लेते हुए कहा है कि जैसा गुरू वैसा चेला। दरअसल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना गुरू बताते हैं। हरीश रावत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले से ही शगूफेबाजी नेता बताते रहे हैं। उनका कहना है कि नरेंद्र मोदी ने जो 2014 में लोगों से जो वायदे किये थे वह उन्हें अब 2022 में पूरा करने की बात कह रहे हैं और त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 2017 में जो वायदे किये थे वह उन्हें 2025 में पूरा करेगें। उन्होनें कहा कि जैसा गुरू वैसा चेला है। हरीश रावत का कहना है कि भाजपा नेताओं का काम सिर्फ शगूफेबाजी करना है। राज्य की सड़कों की क्या स्थिति है इसका उन्हें कुछ पता नहीं। अच्छा होता वे निवेशकों को प्रदेश भ्रमण पर ले जाते।


