Homeअजब गजबजीवन में लगातार करना पड़ रहा है हार का सामना तो इन...

जीवन में लगातार करना पड़ रहा है हार का सामना तो इन उपायों को अवश्य आजमाएं!

जैसा कि हम जानते हैं कि ये दुनिया दो टाइप के इंसानों में बंटी हुई है, सफल और असफल। इन दोनों में फर्क बस इतना होता है कि सफल बनने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है जबकी असफल बनने के लिए कुछ खास मेहनत नहीं करनी पड़ती। सफलता हैंडल करना भी सभी के बस की बात नहीं है, सफल होने और सफल रहने के लिए जीवन के हर मोड़ पर आने वाली परेशानियों और हर तरह के हालातों को संभालना का हुनर होना अति आवश्यक है।

अगर आपके जीवन में मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं तो आपको अपनी सोच में परिवर्तन लाना होगा। आपकी सोच हालातों को और मुश्किल बना देती है और मुश्किलों में खुद को संभालना ही आपको सफल बनाता है। सफल लोगों की सबसे बड़ी खासियत यही होती है कि वे मुश्किल के समय में भी खुद को शांत रखते हैं। सफल लोग भी अपने जीवन से उम्मीदें या अपेक्षाएं रखते हैं। वे अपेक्षा रखते तो हैं लेकिन अगर कुछ भी उनके अनुसार नहीं चलता तो वे परेशान या दुखी होकर नहीं बैठते बल्कि हालातों को जस का तस स्वीकार कर आगे की तैयारी करते हैं।

किसी भी विषय पर ज्यादा सोचकर आप खुद अपने तनाव को बढ़ाते हैं। सोच-सोचकर तनाव में जाने वाले लोग कभी सफल नहीं हो सकते। कभी-कभी लाइफ में उतार चढाव आते रहते हैं। इसलिए जब कभी जीवन में आपको नकारात्मक हालातों से सामना करना पड़े तो अपनी सोच को नकारात्मक नही बनाना चाहिए। सफल होने की सबसे बड़ी कसौटी ही यही है कि आप किस तरह नकारात्मक हालातों में भी खुद को सकारात्मक बनाए रखते हैं।

जो इंसान किसी दूसरे की मदद लेने में खुद को नीचा महसूस करता है वह जीवन में कभी सफल नहीं हो सकता। जब कभी आपको लगे कि आप अकेले पड़ते जा रहे हैं या किसी मुश्किल से आप अकेले पार नहीं पा सकते तो आपको अपने अहंकार को त्यागकर दूसरों की सहायता ले लेनी चाहिए।

मुश्किल और परेशानी के वक्त गहरी सांस ले, इससे तनाव थोडा कम हो जाता है। कुछ लोग मेडिटेशन यानि ध्यान के जरिए अपने तनाव से मुक्ति पाते हैं तो कुछ योग की सहायता से हालातों पर नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश करते हैं। जो लोग मानसिक रूप से शांत नहीं होते या किसी तरह के तनाव से ग्रसित होते हैं वो लोग पर्याप्त नींद नहीं कर पाते। जबकि सच ये है कि जब आप नींद लेते हैं तो आपका दिमाग रिचार्ज होता है और आप परेशानियों से लड़ने के लिए खुद को तैयार करते हैं।

 

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments