Homeराज्यउत्तराखण्डजीआरडी बोर्डिंग स्कूल की बढ़ी मुश्किलें, उत्तराखंड सरकार ने उठाया यह बड़ा...

जीआरडी बोर्डिंग स्कूल की बढ़ी मुश्किलें, उत्तराखंड सरकार ने उठाया यह बड़ा कदम…..

देहरादून- राजधानी देहरादून के बोर्डिंग स्कूल में छात्रा से गैंगरेप की घटना सामने आने के बाद अब स्कूल की मुश्किले और बढ़ गई है आपकों बता दें कि सरकार ने सीबीएसई को पत्र भेज स्कूल की मान्यता निरस्त करने की सिफारिश की है। मंगलवार को बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने भी स्कूल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद सचिव शिक्षा डा. भूपिंदर कौर औलख ने सीबीएसई के केंद्रीय निदेशक को पत्र भेजकर स्कूल की मान्यता समाप्त करने की सिफारिश की। पत्र के माध्यम से उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग की टीम ने स्कूल का निरीक्षण किया था, जिसमें कई तरह की और खामियां पाई गयी। इसी कड़ी में मंगलवार को ही मुख्य शिक्षा अधिकारी एसबी जोशी ने शिक्षा निदेशक आरके कुंवर को पत्र भेजकर विद्यालय की एनओसी निरस्त करने की सिफारिश की थी। सचिव शिक्षा डा. भूपिंदर कौर औलख ने अपने पत्र में स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अन्य नजदीकी विद्यालयों में शिफ्ट करने का अनुरोध भी किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही गृह और बोर्ड परीक्षाएं होने वाली है। इसलिए अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अन्य विद्यालयों में समायोजित कर उनकी परीक्षा की व्यवस्था की जानी भी आवश्यक है। वहीं सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक रणबीर सिंह ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि उन्होंने इस दौरान प्रकरण से जुड़ी पूरी जानकारी भी दी है। उन्होंने बताया कि सीबीएसई केंद्रीय कार्यालय को बुधवार कों ही स्कूल के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जा चुका है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular