Wednesday, March 4, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड जिला न्यायाधीश ने कारागार का किया निरीक्षण, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने...

जिला न्यायाधीश ने कारागार का किया निरीक्षण, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।

पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ जिला एवं सत्र न्यायाधीश  सहदेव सिंह द्वारा अपराह्न में जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम जिला कारागार पहुंचने पर न्यायाधीश सुखदेव सिंह को पुलिस जवानों के द्वारा गार्ड ऑफ ऑर्नर की सलामी दी गयी। तत्पश्चात् जिला न्यायाधीश द्वारा बंदीगृह में कैदियों से मुलाकात कर उनसे उनका हालचाल जाना।

निरीक्षण के दौरान जिला न्यायाधीश ने कारागार में बंदी कुल 84 कैदियों जिनमें 70 पुरुष कैदी व 14 महिला कैदियों से मुलाकात कर उनसे कारागार में मिलने वाले भोजन, स्वास्थ्य सुविधा व अन्य के बारे में जानकारी ली गयी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व पुलिस विभाग के अधिकारियों को कैदियों को बेहतर भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही बीमार कैदियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान जिला जज द्वारा पुलिस विभाग व संबंधित अधिकारियों से कारागार की कैदियों को रखे जाने की क्षमता व कारागार में बने बैरक में रखे जाने वाले कैदियों की जानकारी आदि के संबंध में भी जानकारी ली गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2