Homeराज्यउत्तराखण्डजिलाबदर हुए व्यक्ति की गिरफ्तारी को लेकर हिन्दू जागरण मंच ने पुलिस...

जिलाबदर हुए व्यक्ति की गिरफ्तारी को लेकर हिन्दू जागरण मंच ने पुलिस को दिया ज्ञापन।

नैनीताल/रामनगर – हिन्दू जागरण मंच के दर्जनों कार्यकर्ता रामनगर कोतवाली में जिलाबदर हुए युवक गोपाल सिंह अधिकारी के खुलेआम घूमने पर व मारपीट करने को लेकर उसकी गिरफ्तारी को लेकर रामनगर कोतवाली पहुंचकर कोतवाल अरुण कुमार सैनी को ज्ञापन दिया।

वहीं ज्ञापन देते हुए हिंदू जागरण मंच के सदस्य गौरव ने कहा कि रामनगर का एक अपराधी गोपाल सिंह अधिकारी, जिस पर कई मुकदमे दर्ज हैं।

जो जिला बदर होने के बाद भी खुलेआम रामनगर क्षेत्र में घूम रहा है, जो कभी रामनगर के लखनपुर क्षेत्र, ढिकुली क्षेत्र में लगातार देखा जा रहा है। गौरव ने कहा कि यह युवक जिलाबदर होने के बाद भी कई क्षेत्रों में लगातार लड़ाई झगडे कर रहा है। गौरव ने कहा कि उक्त युवक गौरव अधिकारी रामनगर के सेमलखलिया के अरविंद के घर में देखा जा रहा है।

गौरव ने कहा की हमने आज उसकी गिरफ्तारी व उसको घूमने पर रोक लगाने को लेकर कोतवाल को ज्ञापन दिया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments