Homeराज्यउत्तराखण्डजिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने पुलिस लाईन में आयोजित 21वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय...

जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने पुलिस लाईन में आयोजित 21वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय खेल प्रतियोगिता में की शिरकत।

उधम सिंह नगर/रुद्रपुर – जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने आज मंगलवार को पुलिस लाईन में आयोजित 21वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय खेल प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथित के रूप में शिरकत किया।

जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाऐं दी। उन्होने गुब्बारा उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इसके उपरान्त विभिन्न जनपदों से आये खिलाड़ियों ने बैण्ड की धुन पर मुख्यातिथि को सलामी दी।


इस दौरान जिलाधिकारी ने बाॅक्सिंग, भारोत्तोलन, कबड्डी आदि खेलों का आनन्द लिया। उन्होने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से ही खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता हैं।

उन्होने कहा कि प्रतियागिता खिलाड़ियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाती है और आगे चलकर यही खिलाड़ी प्रदेश व देश का नाम रोशन करते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होने कहा कि खेल जीवन का अभिंग अंग है, खेलों से न सिर्फ शारीरिक विकास होता है बल्कि मानसिक विकास भी होता है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने बताया कि 21वीं अन्तर्जनपदीय खेल प्रतियोगिता तीन दिनों तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता 23 अगस्त 2022 से 25 अगस्त 2022 किया जायेगा। उन्होने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 25 अगस्त 2022 को डीआईजा कुमाऊं डाॅ0 नीलेश आनन्द भरणे जी के द्वारा किया जोयगा।

उन्होने बताया कि तीन दिनों तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड पुलिस (जनपद/वाहिनी) की 18 टीमों के लगभग 319 (महिला/पुरूष) खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया जा रहा है।


उक्त प्रतियोगिता में जनद अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत, चमोली, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, पौड़ी, रूद्रप्रयाग, टिहरी, 31वीं वाहिनी पीएसी, 46वीं वाहिनी पीएसी, आईआरबी प्रथम एवं द्वितीय ने प्रतिभाग किया एवं जनपद ऊधम सिंह नगर की टीम ने मेजबानी की।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments