
रुद्रपुर – जिला जज प्रेम सिंह खिमाल और जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने संयुक्त रूप से पूल्ड हाउस कलेक्ट्रैट परिसर के पास नवनिर्मित भवन में किशोर न्याय बोर्ड संचालन का शुभारम्भ किया… इस दौरान उन्होंने न्याय बोर्ड और संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया…साथ ही जिलाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि खुले स्थान को लोहे के जाल से कवर करना सुनिश्चित करें…इसके साथ ही उन्होने सभी कक्षों, शौचालय, रसोई आदि की व्यवस्थाओं का विस्तृत रूप से जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए…

