Homeराज्यउत्तराखण्डजिलाधिकारी पौड़ी ने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत नशा मुक्त भारत...

जिलाधिकारी पौड़ी ने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत नशा मुक्त भारत अभियान में किया प्रतिभाग, उपस्थित लोगों को भी दिलाई शपथ।

पौड़ी –  जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बीआर मॉडर्न पब्लिक स्कूल पौड़ी में आयोजित नशा मुक्ति से संबंधित कार्यशाला में प्रतिभाग किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई।
आयोजित कार्यशाला में पहुंचकर जिलाधिकारी डॉ जोगदडे ने मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने स्कूली छात्र-छात्राओं के मध्य जाकर नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए किए जा रहे कार्यों के संबंध में संवाद किया। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक रुप से कमजोर बनाता है।

उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहना चाहिए। यह प्रयास तभी सफल होगा जब युवा वर्ग/स्कूली छात्र-छात्राओं को इस अभियान में अधिक से अधिक जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को ऐसा कार्य करना चाहिए जिससे वे रोल मॉडल के रूप में आगे आ सके और छोटे उनसे प्रेरणा ले सकें। आयोजित कार्यशाला में जिलाधिकारी ने नशीली वस्तुओं के संग्रहण, क्रय विक्रय और उपयोग न करने के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति ऐसा कार्य करता है तो उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जा सकती है उन्होंने बच्चों को जानकारी देते हुए कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन करने, इसे बनाने, खरीद-बिक्री करने के खिलाफ देश में जो कानून है, उसे नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 कहते हैं।

उन्होंने कहा कि समझदारी की कोई आयु नहीं होती है बच्चे स्वयं अपने जीवन के निर्माणकर्ता व शिल्पकार हैं अतः ऐसे कार्य करें जिससे स्वस्थ व युवा राष्ट्र का निर्माण किया जा सके।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular