Homeराज्यउत्तराखण्डजिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जरूरतमंद लोगों को कम्बल व फल भेंट...

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जरूरतमंद लोगों को कम्बल व फल भेंट कर नववर्ष की दी शुभकामनाएं….

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने देर रात को बैंज्वाड़ी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने जरूरतमंद लोगों को कम्बल व फल भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी के गांव पहुंचने पर स्थानीय लोग गदगद नजर आए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी व जल्द समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वसन ग्रामीणों को दिया।


नए साल के आगमन से कुछ क्षण पूर्व जिलाधिकारी ने विकासखंड पौड़ी के अंतर्गत बैंज्वाड़ी गांव पहुंचकर जरूरतमंदों को कंबल व फल भेंट कर नया वर्ष मनाया। ठंड से बचने के लिए जरूरतमंदों ने यह मदद पाकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आप पहले अधिकारी हैं जो कि नया साल मनाने के लिए किसी पर्यटक स्थल पर न जाकर हमारे बीच आ रहे हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने वहाँ उपस्थित लोगों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीतलहर व ठंड के प्रकोप को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था निरन्तर रूप से बनाये रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता हेतु जरूरी सामाग्री वितरण करने में सहयोग करें। साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य संस्थानों को भी मदद में आगे आना चाहिए, जिससे निर्धन/असहाय लोगों को सहायता मिल सकेगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments