Homeराज्यउत्तराखण्डजिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे अग्निवीर भर्ती की तैयारियों को लेकर की...

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे अग्निवीर भर्ती की तैयारियों को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश।

पौड़ी – जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे व आर्मी कर्नल मुनीष शर्मा की अध्यक्षता में आज विक्टोरिया क्रॉस गब्बर सिंह कैंप में अग्निवीर भर्ती की तैयारी बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने लोनिवि अधिशासी अभियंता दुगड्डा को निर्देशित किया कि चिन्हित स्थानों पर वेरिकेटिंग तथा पार्किंग एरिया पर भी व्यवस्था सुचारू करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि मेडिकल स्टाफ तथा एंबुलेंस की तैनाती सूची उपलब्ध कराएं। साथ ही उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि भर्ती प्रशिक्षणार्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच गंभीरतापूर्वक करें।


जिलाधिकारी ने आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन कार्मिकों की तैनाती भर्ती स्थल पर की जानी है उनकी सूची तैयार कर उपलब्ध कराएं। इस दौरान उन्होंने भर्ती स्थल पर मंच, साउंड सिस्टम, विद्युत, पेयजल की संपूर्ण व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि अलग-अलग शिफ्टों में 24 घंटे स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती करें। कहा की भर्ती प्रशिक्षणार्थियों को वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र भर्ती स्थल पर लाना आवश्यक है।

वहीं जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को विद्युत सप्लाई सुचारू रखने के साथ ही आपातकालीन में जनरेटर की व्यवस्था भर्ती स्थल पर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन अधिकारी को वाहनों का प्लान तैयार करने के साथ ही विभिन्न जगहों पर वाहन का स्थान व रेट लिस्ट डिस्प्ले के माध्यम से चस्पा करें करने के निर्देश दिए। जिससे अभ्यर्थियों की वाहन स्थलों की सही जानकारी मिल सकेगी। इसके अलावा उन्होंने अग्निशमन अधिकारी को अग्निशमन वाहन तैनात करने तथा जल संस्थान को भर्ती स्थल पर पानी के टेंकरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने नगर निगम आयुक्त कोटद्वार को निर्देशित किया कि अलग-अलग जगहों में सफाई कर्मियों की तैनाती, मोबाइल शौचालय तथा उसमें पानी की संपूर्ण व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा की सफाई कर्मियों को वर्दी उपलब्ध तथा विभिन्न स्थानों पर डस्टबिन रखें। कहा की प्लास्टिक का उपयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि शहर में पशुस्वामी अपने पशुओं को छोड़ता है तो उसकी पहचान कर उसके खिलाफ उचित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने खाद्य विभाग को निर्देशित किया कि समस्त होटलों में खानपान की रेट लिस्ट चस्पा करें, कहा कि जिस होटल में रेट लिस्ट चस्पा नहीं पाई जाती है उसके खिलाफ कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने कहा कि भर्ती अभ्यार्थियों के लिए आवश्यकता पड़ने पर राजकीय इंटर कॉलेज सुखरौं, कुम्भीचौड़ तथा राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में व्यवस्था करें तथा विद्यालय में विधुत, पेयजल व शौचालय की पूर्ण व्यवस्था करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिए।


बैठक में बताया गया कि इस भर्ती केंद्र पर गढ़वाल मंडल के सात जनपदों से कुल 63360 अभ्यर्थियों द्वारा पंजीकरण कराया गया है जिसमें चमोली के 9306 देहरादून 9148 हरिद्वार 6812 पौड़ी गढ़वाल 16330 रुद्रप्रयाग 6357 टिहरी गढ़वाल 9784 उत्तरकाशी 5623 अभ्यर्थियों द्वारा पंजीकरण कराया गया है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular