Homeअध्यात्मजानिए महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक का शुभमुर्हुत और बहुत कुछ...

जानिए महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक का शुभमुर्हुत और बहुत कुछ…

महादेव शिव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय और शुभ दिन ढूढ़ते है। जिससे कि उन्हें प्रसन्न कर सकें। एक ऐसा ही दिन है शिवरात्रि जिस दिन आप महादेव को आसानी से पूजा-पाठ से प्रसन्न कर सकते है। साथ ही इस बार दुर्लभ योग भी है। इस बार शिवरात्रि  24 फरवरी को है।

हिंदू धर्म में हर देवी-देवता से संबंधित दिन और त्यौहार मौजूद हैं। उसी तरह शिवरात्रि का त्यौहार संपूर्ण रूप से शिव-पार्वती को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन शिव-पार्वती का विवाह हुआ था, जिसकी साक्षी पूरी सृष्टि बनी थी।

इस दिन भगवान जल या दूध से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। शिव भोलेनाथ हैं इसलिए बहुत ही जल्द अपने भक्तों से प्रसन्न हो जाते हैं। शुभ मुहूर्त के बिना कोई भी शुभ कार्य संपन्न नहीं हो सकता। इस बात का जरुर ध्यान रखें कि पूजा शुभ मुहूर्त में करें।

इस बार 24 फरवरी और 25 फरवरी दोनों ही दिन शिवरात्रि मनाई जाएगी, दोनों ही दिन अनुष्ठान चलेंगे। परंतु रुद्राभिषेक करवाने और उपवास के लिए 24 फरवरी का दिन ही उत्तम है। जहां तक बात है शुभ मुहूर्त की तो चार पहर में शिवरात्रि पूजा की जाएगी। जो कि 24 फरवरी को शाम 6 बजे के बाद शुरु हो रही है। जानिए शुभ मुहूर्त के बारें में।

पहला- शाम 6 बजकर 15 मिनट बजे से रात 9 बजकर 23 मिनट तक।
दूसरा- 9 बजकर 23 मिनट से रात 12 बजकर 23 मिनट तक।
तीसरा- रात 12 बजकर 33 मिनट से रात 3 बजकर 43 मिनट तक।
चौथा- 3 बजकर 43 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 52 तक।

व्रत खोलने का मुहूर्त
व्रत खोलने यानी कि पारण का समय  25 फरवरी को सुबह 6 बजकर 52 से दोपहर 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments