जानिए क्या कहा उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों में अनुशासन का स्तर सुधारने व अमीर-गरीब की खाई पाटने के लिए ड्रेस कोड व 180 दिन की अनिवार्य उपस्थिति के लिए विधेयक लाने जा रही है।

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

जिन बीएड कॉलेजों की उपस्थिति 180 दिन से कम होगी, उनकी मान्यता रद कर दी जाएगी। विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में सुबह दस बजे राष्ट्रगान व शाम चार बजे राष्ट्रीय गीत का गायन जरूरी होगा।

उच्च शिक्षा मंत्री बुधवार को महुआडाबरा स्थित स्वागत समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी शिक्षण केंद्रों को हर तरह के नशे से मुक्त करने की दिशा में काम कर रही है। 1उन्होंने कहा कि जल्द ही इसके लिए मजबूत कानून लाया जाएगा। इसकी जद में शिक्षण संस्थाओं के अलावा आसपास का 200 मीटर क्षेत्र भी होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here