Homeअध्यात्मराशिफलजानिए क्या कहते है आज आपके सितारे, खबर पढ़े लाइक और शेयर...

जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे, खबर पढ़े लाइक और शेयर करे!!!

मेष राशि आज आपको वाद-विवाद और मतभेद के चलते घर पर कुछ तनाव के पल झेलने पड़ सकते हैं। अस्थिर स्वभाव के चलते अपने प्रिय के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित हो सकती है, हालाँकि आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं।

वृष राशि आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है, लेकिन आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा हो सकती है। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं।

मिथुन राशि  दोस्त की बेरुख़ी आपको नाराज़ कर सकती है। लेकिन ख़ुद को शांत रखें। आज आपको अपने प्रिय की याद सता सकती है। कुछ लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि  सहकर्मियों से उम्मीद के मुताबिक़ सहयोग मिलने की संभावना कम है। आज के दिन घटनाएँ अच्छी हों सकती है, लेकिन तनाव भी देंगी। अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व-विकास के काम में लगाएँ। आपके दोस्त आपको दग़ा दे सकते हैं।

सिंह राशि  कार्यक्षेत्र में अचानक से आपकी ऊर्जा का स्तर काफ़ी नीचे जा सकता है। परिवार और बच्चों के साथ बिताया समय आपको फिर ऊर्जा से लबरेज़ कर देगा। सावधान रहें क्योंकि प्यार में पड़ना आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयाँ खड़ी कर सकता है।

कन्या राशि   आज आप निवेश-योजनाएँ में क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। आपका वक़्त हँसी-ख़ुशी और सुकून भरा रह सकता है। नज़रें उठाकर तो देखिए, आपको सब-कुछ प्रेम के रंग में रंगा दिखाई दे सकता है।

तुला राशि  पारिवारिक समारोह में नए दोस्त बन सकते हैं। हालाँकि अपने चयन में सावधानी बरतें। अपने प्रिय को ख़ुश करना आपके लिए काफ़ी मुश्किल साबित हो सकता है। साझेदारी में किए गए काम आख़िरकार फ़ायदेमंद साबित हों सकते है।

वृश्चिक राशि  उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती है। आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई प्यारी चीज़ें आपके सामने आएंगी, तो आप भावुक हुए बिना नहीं रह सकेंगे।

धनु राशि  जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रह सकता है और समृद्धि लेकर आएगा। मानसिक तौर पर मज़बूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुँच में होगी।

मकर राशि  अचानक आए अप्रत्याशित ख़र्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं। आम परिचितों से व्यक्तिगत बातों को बांटने से बचें। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ आपके पक्ष में लगती हैं। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है।

कुम्भ राशि- आज का दिन मज़े करने के लिहाज़ से बढ़िया हो सकता है, इसलिए अपनी पसंदीदा चीज़ों और काम का लुत्फ़ उठाएँ। आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कार्य गड़बड़ हो सकता है; लेकिन धैर्य बनाए रखें।

मीन राशि  ख़र्च करते वक़्त ख़ुद आगे बढ़ने से बचें नहीं तो आप खाली जेब लेकर घर लौट सकते है। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफ़र करना पड़ सकता है जो काफ़ी दौड़-भाग भरा होगा लेकिन साथ ही बहुत फ़ायदेमंद भी साबित होगा।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular