Homeअध्यात्मजानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे!

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे!

मेष – आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। लोकहित का कार्य कर पाएंगे। शरीर और मन से स्वस्थ रहेंगे। अधिक लोगों से संपर्क से लाभ मिलेगा। कारोबारी व्यापार का विस्तार कर सकेंगे, जिससे लाभ मिल सकता है।

वृषभ – पिता का स्वास्थ्य ठीक होगा। आज सोच-समझकर फैसला लें। दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। आज आपका जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है। आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। धन हानि हो सकती है।

मिथुन – भूमि संबंधी कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं। आज के दिन यात्रा पर जाने से बचें। नींद पूरी ना होने से शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। आज आप जरूरी फैसला लेने से द्विधा का अनुभव करेंगे।

कर्क – नए कार्य की शुरूआत कर सकेंगे। आपको लाभ मिलेगा। दोस्तों से मुलाकात लाभकारी साबित होगी। आज किसी के साथ प्रेम के बंधन में बंधेंगे। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह – संतानों की प्रगति का समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात सुखद रहेगी। आध्यात्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

कन्या – कारोबार के लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन लाभ हो सकता है। धार्मिक तथा मांगलिक कार्यों में जाने के योग हैं। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है।

तुला – स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आपको वाणी और व्यवहार को संयम में रखना पड़ेगा। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा बढ़ेगी। दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। मित्रों से मुलाकात होगी और उनका सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक– नौकरी मिलने के योग हैं। महिला मित्रों से लाभ मिलेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। आज गृहस्थजीवन में सुख और संतोष की अनुभूति करेंगे। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।

धनु – आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आर्थिक आयोजन भी कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कार्य के व्यस्त रहेंगे। प्रातःकाल में आप शारीरिक तथा मानसिक रुप से शिथिलता का अनुभव करेंगे।

मकर – आय में व्‍यवधान एवं खर्चों की अधिकता रहेगी। पानी से भय रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। संतानों की चिंता रहेगी। सरकार तथा उपरी अधिकारी के विषय में कार्यसफलता मिलेगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ – किसी के वाणी और व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है। यात्रा पर जाने के योग हैं। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। इच्‍छा विरुद्ध कोई अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है। मकान या भूमि से सम्बंधित दस्तावेजों की कार्यवाही आज ना करें।

मीन – कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। मन व्यग्र रहेगा। आर्थिक विषयों में संभलकर निर्णय लें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। बौद्धिक विचारों का अनुभव कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular