मेष (Aries) : आज आपके कई कार्य समय पर पूर्ण हो जाएंगे। कुछ नया करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। तनाव खत्म होने की वजह से आपके कार्य की गति बढ़ेगी। वाहन सुख मिल सकता है। इस समय संपर्कों के जरिए आपको प्रगति के अवसर मिलेंगे। आपके परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। नौकरी में आपके पदाधिकारी आपको कोई नई जिम्मेदारी दे सकते हैं।
वृषभ (Taurus) : आज किसी पुराने मित्र से मिलन होने की संभावना है। नजदीकी व्यक्ति विरोध करेंगे। धैर्य व विवेक का साथ बनाए रखना होगा। कार्य का बोझ बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ शिथिलता रहेगी। परिजनों और सहभागियों से मनमुटाव हो सकता है। जिसके कारण आप मानसिक बेचैनी अनुभव करेंगे। सामाजिक कार्यो में भाग लेने की इच्छा परिपूर्ण हो सकती है।
मिथुन (Gemini) : आज पैसों के लेन-देन में सर्तकता बरतें, कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले कई बार सोचें। आर्थिक योजनाओं में किया गया निवेश लाभप्रद होगा अपने बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करें। आज पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को लेकर क्रोध को अपने उपर हावी न होंने दें अन्यथा बनी बनाई योजनाओं पर पानी फिरने के आसार नजर आ रहे है।
कर्क (Cancer) : आज आपको पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। राज्य से सम्मान प्राप्ति होगी। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। हालांकि यह आपके रोमांटिक जीवन का सबसे मुश्किल दिन होगा, जो आपको दिल पूरी तरह से तोड़ सकता है। लेकिन छोटी-मोटी बातों पर आपा खोने से बचें, क्योंकि इससे आपके हितों को नुकसान पहुँचेगा।
सिंह (Leo) : आज आप नए लोगों से मिलेंगे। चुपचाप लोगों के कामकाज पर नजर रखें। कुछ नया सीखेंगे। अधिकारी आज आपके काम और आपके व्यवहार से प्रभावित हो जाएंगे। ऑफिस में सब ठीक भी रहेगा। इससे आपको फायदा होगा। किसी खास काम में देरी हो सकती है। सोचे हुए ढंग से पूरे नहीं हो पाएंगे। उम्मीद से ज्यादा खर्चा होने पर भी आप परेशान हो सकते हैं। नकारात्मक विचारों को व्यक्त न करें। धै
कन्या (Virgo) : आज आप निराशावादी मानसिकता पर काबू करने की कोशिश करेंगे। आप इसमें सफल हो जाएंगे। आप धीरे-धीरे अपनी रंगत और रौनक में लौटने लगेंगे। कोई बहुत प्रभावशाली बात भी कह सकते हैं या जो भी कुछ कहेंगे, लोग उसे सुनना चाहेंगे। पैसों की स्थिति में सुधार लाने की पूरी कोशिश भी करेंगे और सफल हो जाएंगे। मन में स्थिरता रहेगी। कुछ रुके हुए काम समय से पूरे हो जाएंगे।
तुला (Libra) : आज आपको मेहनत का पूरा फायदा भी मिलेगा। कोई अच्छी खबर या बड़ी सफलता की खुशी आपको मिल सकती है। अचानक फायदा हो सकता है। आपको जल्दी ही कुछ एक्स्ट्रा आमदनी होने के योग बन रहे हैं। आज किसी निवेश का या बचत योजना की शुरुआत करने का फैसला करते हैं, तो आपके लिए बहुत अच्छी रहेगी। किए गए निवेश से लंबे समय तक फायदा मिलेगा।
वृश्चिक (Scorpio) : आज आपके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। एजुकेशन में सार्थक परिणाम मिल सकते हैं। स्थितियां और घटनाएं इस प्रकार बदलेंगे कि आपको पहले से सोच समझकर लिया गया एक फैसला बदलना पड़ सकता है। आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
धनु (Sagittarius) : आज आप अपने व्यवहार से परिजनों का दिल जीत लेंगे। परिवार में तनाव की स्थिति निर्मित होगी। प्रेम के नजरिए से आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है, बस धैर्य से काम लें। जल्दबाजी में फैसले न करें, ताकि जिन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे।
मकर (Capricorn) : आज आपके व्यावसायिक स्थान पर कार्य भार बढ़ेगा। व्यापार-धंधे में लाभ होने की संभावना है। आपके घरेलू जीवन में अशांति का वातावरण देखने को मिल सकता है। बेहतर प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी और आपकी आमदनी में भी वृद्धि की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रूप से मध्यम रहेगा। अपना कार्य समय पर कर ले। बुजुर्गो के व्यवहार में कमी आ सकती है। जीवन साथी के साथ हाथ से हाथ मिला के चलना होगा। आप शांत होकर विचार करें और अपने काम पर ध्यान दे।
कुंभ (Aquarius) : आज आपको अपने क्षेत्र में आपको लोगों से अपने संबंध बनाने की कोशिश करनी चाहिए। आज नए कॉन्ट्रैक्स से भविष्य में बड़ा लाभ होगा। तनाव कम होगा और चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। आज किसी काम में मुश्किल आने पर अनुभवी जानकारों की सलाह लें। आज दोस्तों के साथ व्यवहार में संयम बरतें। किसी दोस्त को आपकी बात का बुरा लग सकता है।
मीन (Pisces) : आज आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। परिजनों के प्रयासों से वैवाहिक अड़चनें समाप्त होंगी। नए सौदे अभी न करें। शुभ समय का इंतजार करें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। धन का आगमन होगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।