Homeराज्यउत्तराखण्डजानिए : क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह!

जानिए : क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह!

मेष : इस सप्ताह के दौरान सूर्य कन्या राशि में छठे स्थान से उत्तरा फाल्गुन नक्षत्र से भ्रमण कर रहा है। संतान संबंधी विषयों, आर्थिक क्षेत्र और विद्याभ्यास में शुभ परिणाम मिलेंगे। लग्नेश तथा अष्टमेश मंगल तारीख 17 तक मघा तथा उसके बाद तारीख 18 से 23 के दौरान पूर्वा फाल्गुन नक्षत्र में भ्रमण कर रहा है। शारीरिक तथा मानसिक स्थिति में तारीख 17 मध्यम तथा उसके बाद शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। तृतीयेश तथा षष्ठेश बुध तारीख 17 तक मघा तथा उसके बाद पूर्व फाल्गुन नक्षत्र में सिंह राशि में भ्रमण कर रहा है। कार्यक्षेत्र के लिए तारीख 17 तक मध्यम तथा उसके बाद शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। भाग्येश तथा व्ययेश गुरू तुला राशि के चित्रा नक्षत्र में भ्रमण कर रहा है। यह भाग्यवृद्धि संबंधी अवसर प्रदान करेगा। आर्थिक, पारिवारिक तथा व्यवसायिक प्रगति होगी। धनेश तथा सप्तमेश शुक्र पांचवीं सिंह राशि के मघा नक्षत्र में भ्रमण कर रहा है। यह परिभ्रमण पारिवारिक संबंधों, आर्थिक विषयों, निजी जीवन, सार्वजनिक जीवन, व्यापारिक संबंधों तथा दांपत्य जीवन के लिए मध्यम फलदाई है। कर्मेश तथा लाभेश शनि आठवीं वृश्चिक राशि के ज्येष्ठा नक्षत्र में भ्रमण कर रहा है जो कामकाज तथा उससे संबंधित आर्थिक लाभ के लिए अनुकूल है। चंद्र से चतुर्थ में भ्रमण करता हुआ कर्क राशि का राहु (आश्लेषा नक्षत्र) तथा दसवें भ्रमण करता हुआ कुंभ राशि का केतु (धनिष्ठा नक्षत्र) आपको निजी जीवन तथा कार्यक्षेत्र में परेशानी देगा। इस सप्ताह को देखें तो तारीख 17, 18 मध्यम, तारीख 19, 20 शुभ, तारीख 21, 22 अशुभ तथा तारीख 23 मध्यम परिणाम देगी।
मिथुन : इस सप्ताह की शुरूआत में तारीख 17, 18 के दिन कर्क राशि का चंद्र आपकी राशि से दूसरे अर्थात् धन भाव में शुक्र और राहु के ऊपर भ्रमण कर रहा है। आर्थिक लाभ के लिए अनुकूलता रहेगी। हांलाकि, किसी के साथ उधार-वसूली अथवा लोन जैसे कार्यों में आपको अवरोध के साथ आगे बढ़ना पड़ेगा। पारिवारिक विसंवाद रहेगा। परिवारजनों के साथ किसी अज्ञात कारणों से तनाव होने की संभावना रहेगी। मानसिक शांति भी मध्यम प्रमाण में मिलेगी। तारीख 19, 20 के दिन आपके पराक्रम भाव में सिंह राशि में चंद्र का भ्रमण होगा जहाँ बुध, शुक्र, मंगल युति में है। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। इस समय आप कार्य शुरू करने के लिए मेहनत करेंगे। प्रोफेशनल मोर्चे पर नयी शुरूआत अथवा नौकरी में फेरबदल करने का इच्छा होगी। छोटी दूरी की यात्रा का योग भी है। मैत्री संबंधों में अनुकूलता देखने को मिलेगी। छोटे भाई-बहन की तरफ से उत्तम सहयोग मिलेगा। तारीख 21, 22 के दिन कन्या राशि का चंद्र चौथे में सूर्य के ऊपर से भ्रमण कर रहा है। चल-अचल संपत्ति से संबंधित विवाद धीमी गति से आगे बढ़ेंगे। माता के प्रति लगाव अच्छा रहेगा परंतु व्यवहार में उग्रता न आए इसका ख्याल रखें। वाहन संबंधा कार्यों पूर्ण होने की संभावना है। तारीख 23 के दिन तुला राशि का चंद्र पांचवें त्रिकोण से गुरू के ऊपर से भ्रमण कर रहा है। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात अथवा नये प्रेमसंबंधों की शुरूआत के लिए यह समय उत्तम रहेगा।

कर्क : इस सप्ताह की शुरूआत काफी रोमांचक और आनंदपूर्ण रहेगी। शुरूआती समय आप परिवार तथा प्रियजनों के साथ बिता सकेंगे। प्रेमियों के मुलाकात की संभावना बढ़ेगी। इस समय आप अपनी दिखावट और व्यक्तित्व विकास पर अधिक खर्च करेंगे। धन स्थान में इस समय शुक्र होने से आर्थिक लाभ का प्रयास कारगर रहेगा, परंतु साथ ही मंगल की उपस्थिति विशेषकर इलेक्ट्रॉनिक चीजों, वाहन और अचल संपत्ति तथा मशीनरी में खर्च का संकेत दे रही है। सप्ताह की शुरूआत में प्रिय व्यक्ति के सामने आप अपनी भावनाओं को कलात्मक अंदाज में अभिव्यक्त कर सकेंगे। तारीख 20, 21 के दौरान आप घर के काम में व्यस्त रहेंगे। साथ ही थोड़ा नीरस और निराशाजनक जीवन चल रहा हो ऐसा अहसास होगा। इस समय आपको नये विचार अधिक आएंगे जिसके कारण कामकाज में अथवा नौकरी में सतत परिवर्तन के विचार आएंगे। नये-नये क्षेत्रो में निवेश के लिए भी प्रेरित होंगे। इस समय बिजनेस करने वाले जातकों के किसी नये क्षेत्र में उद्यम शुरू करने की संभावना रहेगी। सप्ताह के अंत में आप परिवारजनों की खुशियों और अपेक्षाओं पर अधिक ध्यान देंगे। वासीयत और पैतृक संपत्ति से संबंधित विवादों में आशा की किरण दिखाई देगी।

सिंह : इस सप्ताह सूर्य कन्या राशि में गुरू के साथ, मंगल, बुध, शुक्र सिंह राशि में शनि वृश्चिक में, केतु मकर में है। तारीख 17 के दिन चंद्र बारहवें में और सूर्य बारहवें में हो तो बढ़िया फल प्रदान नहीं करेगा। इसके कारण परिवार में समस्याएं रहेंगी। मनमुटाव के प्रसंग बन सकते हैं जिसके कारण मन में उद्वेग और बैचेनी का अनुभव होगा। मानसिक भ्रम उत्पन्न होगा तथा पति – पत्नी के बीच भी किसी मामले में गलतफहमी अथवा मतभेद होने से मानसिक अस्वास्थ्य महसूस होगा। तारीख 18, 19 के दिन नये विचारों उत्पन्न होंगे। पति – पत्नी के संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा। आनंद में रहेंगे। तारीख 20, 21 के दिन आर्थिक रूप से भी तंगी रहेगी। बेकार के वाद – विवादों से हो सके वहाँ तक दूर रहें। परिवारजनों अथवा जीवनसाथी के साथ बेकार की बहसबाजी से बचें। फालतू चर्चा के कारण मनमुटाव के प्रसंग भी बन सकते हैं। तारीख 22, 23 के दिन बढ़िया ढंग से गुजरेंगे। भाई – बंधुओं से मुलाकात होगी। किसी कारण से यात्रा का भी योग बनेगा। यदि कोई नया उद्यम शुरू करना चाहते हैं तो भविष्य को ध्यान में रखकर गहनतापूर्वक विचार करने के बाद आगे बढ़ना चाहिए। अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। वसीयत वारिसदारी का कोई मामला हो तो उसमें प्रगति होगी।

कन्या : सप्ताह की शुरूआत में शुक्र अपनी राशि से बारहवें में और चंद्र लाभ स्थान में चल रहा है। आयात-निर्यात के कार्य अथवा मल्टीनेशनल कंपनी से जुड़े जातकों के लिए अनुकूलता बढ़ेगी। सार्वजनिक जीवन में आप सक्रिय रहेंगे। विवाह के इच्छुक जातकों के लिए योग्य साथी की पसंदगी का योग बन रहा है। हांलाकि,  बारहवें में शुक्र होने से अनैतिक संबंधों की संभावना भी बढ़ेगी। संबंधों को लेकर आपमें आवेश की मात्रा अधिक रहेगी। हर प्रकार का भौतिक, सांसारिक सुख पाने की इच्छा बढ़ेगी और उसे प्राप्त कर सकेंगे। हांलाकि, शुक्र के व्यय स्थान में होने से यह सभी विषयों में खर्च बढ़ रहे हैं। वैवाहिक-जीवन में एक-दूसरे के प्रति प्रेम और आकर्षण बढ़ेगा। जिनको गुप्त भागों में पीड़ा है वे फिलहाल अधिक सावधानी रखें। दुर्घटना से भी संभलना जरूरी है क्योंकि व्यय स्थान में मंगल है। इस सप्ताह सूर्य भी राशि परिवर्तन करके अपनी राशि से बारहवें स्थान से निकलकर अपनी ही राशि में आ रहा है। गुरू भी राशि परिवर्तन कर तुला राशि में आपके धन और परिवार स्थान में आ रहा है। राशि से भ्रमण करता हुआ सूर्य शारीरिक और मानसिक समस्याएं देगा, इसलिए सावधानी रखें। इस समय बड़े-बुजुर्गों की तरफ से सहयोग मिलेगा और उनका मार्गदर्शन हर मोर्चे पर लाभदायी रहेगा। प्रतिष्ठित लोगों के साथे संबंध बढ़ेंगे।

तुला : इस सप्ताह सूर्य राशि बदलकर आपकी राशि से बारहवें स्थान में आएगा। यह सप्ताह आपके कार्यक्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। बिजनेस के लिए भी महत्वपूर्ण है। तारीख 17, 18 के दौरान आपको धंधे में कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। धंधे संबंधी मीटिंग का आयोजन होगा। नौकरी करने वाले व्यक्तियों का इस समय कोई बड़ा सौदा हो सकता है। तारीख 19, 20 के दौरान आपको मित्र की तरफ से कोई लाभ के समाचार मिल सकता है। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात होगी। पुराने मित्रों के साथ धंधे में लाभ हो सकता है। इस समय आपकी राशि से ग्यारहवें स्थान में शुक्र, मंगल और बुध की युति चल रही है। पुरूषों को स्त्री मित्रों से और स्त्री को पुरूष मित्रों से लाभ हो सकता है। तारीख 21, 22, 23 के दौरान आकस्मिक खर्च आ सकता है। आपके परिवार पर खर्च होगा। आकस्मिक खर्च को पूरा करने के लिए पूर्व तैयारी करेंगे तो आर्थिक तंगी से बच सकेंगे। आर्थिक लेनदेन में सावधान रहना चाहिए। उसमें कोई गड़बड़ होने से आर्थिक नुकसान सहन करना पड़ सकता है, इसलिए इसका ध्यान रखना पड़ेगा। संक्षेप में कहें तो सप्ताह का अंत आपके लिए खर्चीला साबित होगा ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है।

वृश्चिक : इस सप्ताह भी आपका समय बहुत उत्तम और प्रगतिकारक रहेगा। आपकी राशि से बारहवें में गुरू का गोचर भ्रमण जहां खर्च कराएगा वहीं आध्यात्मिक विषय में आपकी उन्नति भी कराएगा। किसी धार्मिक यात्रा की संभावना भी रहेगी। सप्ताह के पहले दिन कदाचित भाग्य का साथ कम मिल रहा हो ऐसा लगेगा। परंतु इसके बाद के समय में चंद्र आपके कर्मस्थान में आकर मंगल, सूर्य और बुध के साथ युति बनाएगा जिससे किसी भी क्षेत्र से जुड़े जातकों को उत्तम लाभ होगा। जिन लोगों के पास रोजगार नहीं है उनको नौकरी मिलेगी और विवाह के इच्छुक की योग्य साथी की खोज पूर्ण होने की भी संभावना है। विदेश से संबंधित कामकाज में तारीख 20 से 22 तक अनुकूलता अधिक रहेगी। विदेश में जाने के इच्छुक जातकों को भी इस समय उत्तम समाचार मिल सकता है। बहुत लंबे समय से चले आ रहे जटिल विवाद हल होंगे। विवादों का अंत आएगा। हर कार्य समाधान वृत्ति से हल हो सकेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी समाधान आएगा। हांलाकि, सप्ताह के अंत में पारिवारिक और उत्तम विषयों पर खर्च की मात्रा बहुत बढ़ जाएगी। सप्ताह के अंतिम दिन अपने स्वास्थ्य पर  विशेष ध्यान दें।

धनु : आपका राशिपति गुरू अब से एक वर्ष तक तुला राशि में आपके लाभ स्थान से गुजर रहा है। बड़े भाई-बहन के साथ संबंधों में निकटता बढ़ेगी। विवाह के इच्छुक जातकों की धीमी गति से बात आगे बढ़ेगी। नया और बढ़िया कार्य करने और पराक्रम के लिए अनुकूलता बनती दिखाई देगी। संतान के विषय में और उनकी पढ़ाई के लिए उत्तम समय की शुरूआत होगी। विदेश में शिक्षा के प्रयोजन से जाने के इच्छुक जातकों के लिए भी अनुकूलता अधिक रहेगी। पूर्व में वीजा अथवा प्रवेश के लिए आवेदन किया हो तो सकारात्मक जवाब मिल सकता है। शेयर और सट्टेबाजी के विषय में अनुकूलता होती दिखाई देगी। सप्ताह के मध्य में भाग्य आपका साथ प्रदान करेगा। परिवार के विषय में और जमीन-मकान संपत्ति और वाहन के कार्य में समय साथ देता दिखाई देगा। वैवाहिक जीवन में, भागीदारी और सामाजिक कार्य में थोड़ी प्रतिकूलता के बाद धीरे-धीरे अनुकूलता अधिक रहेगी। जीवनसाथी आपके प्रति अधिक समर्पित बनेगा और आपके कार्य में वह महत्तम सहयोग देने का प्रयास करेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यापारियों को धंधे में अनुकूलता की शुरूआत होती महसूस होगी। प्रणय संबंधों और विपरीत लिंग वाले संबंधों में अनुकूलता बढ़ेगी। कामकाज के स्थान पर आपकी किसी विपरीत लिंग वाले व्यक्ति के साथ निकटता बढ़ने की भी संभावना है।

मकर : तारीख 17 के दिन मंगल का उदय होने से आपके अनैतिक संबंधों में वृद्धि हो सकती है। तारीख 18 और 19 के दिन अचानक नुकसान भोगना पड़ेगा अथवा किसी भी वादविवाद से झगड़ा बढ़ सकता है। घर-परिवार में मनमुटाव अधिक होगा। तारीख 20 और 21 के दौरान आप परिस्थिति के अनुरूप समझ विचारकर निर्णय बदलेंगे। घर में वाद-विवाद से दूर रहें। आप शारीरिक थकावट का अनुभव करेंगे। पैर का दर्द रहेगा। तारीख 22 और 23 के दौरान संतान की सगाई, शिक्षा और कैरियर संबंधी मामले में प्रगति होगी। विद्यार्थीवर्ग के लिए यह समय उत्तम होने से कैरियर से संबंधित कोई भी निर्णय खूब उत्तम ढंग से ले सकेंगे। परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिस्थिति आपके पक्ष में रहेंगी। इस सप्ताह के दौरान प्रॉपर्टी, घर के कार्यों में बारंबार अवरोध आएंगे। इस समय व्यापारी लोगों को आवश्यकता से अधिक उधारी पर माल सामान मत दें, अन्यथा पैसा फँस जाने की संभावना बन रही है। गुरू के तुला राशि में परिवर्तन होने से कामकाज में कुछ शांति दिखाई देगी। इस समय किसी सरकारी कर्मचारी अथवा किसी स्त्री के कारण लाभ दिखाई पड़ने के संकेत हैं। पानी वाली जगह से आपको अत्यधिक लाभ हो सकता है। इस समय के दौरान घूमने जाने का भी योग बन रहा है।

कुंभ : सप्ताह के प्रारंभ में नौकरी में संघर्ष होगा तथा वरिष्ठ अधिकारी से तकलीफ होगी क्योंकि चंद्र आपके छठे में स्थान में राहु के साथ है। तारीख 18 और 19 राजनैतिक जातक के लिए बढ़िया कहा जा सकती है। सार्वजनिक-जीवन में आपको प्रजा का सहयोग मिलेगा। आपके बिजनेस में आपको भागीदारी से अति उत्तम आर्थिक लाभ होगा तथा अधिक कुशलतापूर्वक बिजनेस कर सकेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति भी अधिक मजबूत बनने का संकेत देखा जा सकता है। प्रसिद्धि मिलेगी तथा पत्नी पर प्रेम भी बढ़ेगा। साथ ही विपरीत लिंग वाले व्यक्ति के प्रति आकर्षण होगा, बुद्धि तीव्र होगी तथा वकालत से जुड़े हुए व्यक्तियों में तर्क – वितर्क करने की गजब की ताकत आएगी। तारीख 20 और 21 के दौरान सर्दी, खांसी दम के दर्द से तकलीफ होगी। पीठ और जोड़ों का दर्द भी आपकी मुश्किल में वृद्धि कर सकता है। संतान की चिंता आपको मानसिक रूप से अधिक अस्वस्थ बनाएगी। तारीख 22 और 23 के दौरान धार्मिक यात्राएं होगी। भाग्य बलवान बनेगा। आपमें सकारात्मक एप्रोच जागृत होगा। भाई-बंधुओं के साथ सामंजस्यपूर्ण संबंध बनेंगे।

मीन : इस सप्ताह किसी ग्रह का राशि परिवर्तन नहीं है। नवरात्रि के प्रारंभ का समय होगा। आप माँ दुर्गा की कृपा प्राप्ति हेतु शक्ति की उपासना करें। तारीख 17 के दौरान प्रवास में विघ्न आएंगे। काम में विफलता मिलने और दुर्घटना की संभावना हो सकती है। यहाँ तक कि कोई लंबी दूरी की छोटा प्रवास अथवा यात्रा टालें। आपका मन किसी-न-किसी कारण से अशांत रहेगा। पेट में दर्द रहेगा, इसलिए आहार लेने में पर्याप्त परहेज रखने की सलाह गणेशजी दे रहे हैं। कामवासना में वृद्धि होगी। तारीख 18 और 19 का दिन लाभदायी रहेगा। यश और आनंद की प्राप्ति होगी। गणेशजी घर में आनंदपूर्वक समय की सूचना दे रहे हैं। महिलाओं के साथ समय बिताएंगे। यदि कोई रोग आपको सता रहा हो तो वह दूर होगा। इससे आपको शारीरिक तथा मानसिक रूप से राहत मिलेगी। खर्च की मात्रा में वृद्धि होगी। तारीख 20, 21, 22 के दौरान छोटे परंतु लाभदायक प्रवास होंगे। आपको अच्छा शैय्यासुख प्राप्त होगा। व्यापार, धंधे और भागीदारी में लाभ होगा। प्रणय और विवाह के लिए उत्तम समय है। तारीख 23 के दिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें और प्रवास न करें। मन अशांत रहेगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular