Homeअध्यात्मराशिफलजानिए क्या कहता है आज आपका भाग्य....

जानिए क्या कहता है आज आपका भाग्य….

मेष – आज के दिन काम में मन नहीं लगने से आप परेशान रह सकते है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। किसी तिकड़म के प्रयोग में आप सावधान रहें। इधर की बातें उधर करने से बचें।आज का दिन लव लाइफ के लिए भी ठीक नहीं कहा जा सकता, लेकिन पार्टनर के साथ यात्रा पर जा सकते है।

वृषभ – आज आपका किसी खास मामले में कन्फ्यूजन बढ़ सकता है। काम को लेकर आपके मन में तनाव और अशांति भी हो सकती है। जोखिम भरे काम आज के दिन ना करे। आज आप किसी टेंशन में आ सकते हैं। बिजनेस में कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू करने से पहले बड़ो की सलाह जरूर ले लें।

मिथुन – आज के आपका कामकाज में मन लगेगा। घर का माहौल भी ठीक रहेगा। जीवनसाथी से संबंधों में नजदीकी आ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। आज धन खर्च हो सकता है। कोई रोचक खबर भी आज आपको मिल सकती है।

कर्क – आज के दिन आपको नौकरी और बिजनेस में बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। उनसे आपको फायदा हो सकता है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। करियर में उन्नति के मौके मिल सकते है। बिजनेस में कोई नई योजना बना सकते हैं।

सिंह – आज के दिन आप कोई जोखिम न लें। कारोबार में विवाद की स्थिति बन सकती है। कुछ लोग आपकी बातों का गलत मतलब भी निकाल सकते हैं। धन खर्च हो सकता है। बिजनेस में लेन-देन के मामले उलझ सकते हैं।

कन्या – आज के दिन आप बिजनेस में नई योजनाओं पर काम कर सकते है। कार्यस्थल पर आपका सम्मान बढ़ सकता है और आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ सकती है। नौकरी-धंधे के लिए दिन सामान्य है। आज आप किसी को लव प्रपोजल भेज सकते हैं। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। सावधान रहें।

तुला – आज आपको ऑफिस में पद लाभ हो सकता है। बिजनेस करते हैं, तो कोई नया निवेश होने की संभावना है। रुके काम निपटाने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप नए लोगों से दोस्ती कर सकते है। सेहत कमजोर हो सकती है। रक्त विकार होने की संभावना है।

वृश्चिक – आज के दिन आप बिजनेस में कुछ नया करने के चक्कर में थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी बात से परेशान हो सकते है। उसके कारण आपके दूसरे कामकाज पर भी असर पड़ सकता है। लव लाइफ में कुछ लोग रुकावटें डाल सकते हैं। सेहत संबंधी परेशानियां हो सकती है।

धनु – आज आप कोई अहम फैसला ना ले वरना नुकसान हो सकता हैं। दौड़-भाग भी करनी पड़ सकती है।  फालतू खर्चा बढ़ सकता है। निजी जीवन और पैसों के मामले में कोई नया फैसला न लें तो ही अच्छा है। बड़ा फैसला लेने में कन्फ्यूज हो सकते है।

मकर – नौकरी और बिजनेस में कोशिश करने से फायदा होगा। किसी काम के लिए एकदम नए सिरे से शुरूआत करनी पड़ सकती है। आज कोई नया काम शुरू करने से पहले संबंधित अनुभवी व्यक्ति से सलाह कर लें। लाइफ पार्टनर की मदद से धन लाभ हो सकता है।

कुंभ – आज के दिन रोजमर्रा के काम पूरे होने में कुछ परेशानियां और विवाद सामने आ सकते हैं। आज  आपकी किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ कुछ अनबन भी हो सकती है। आज कोई नई बिजनेस डील हो सकती है सेहत को लेकर आज आप सावधान रहें।

 मीन – आज आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। आज आपकी नए लोगों से मुलाकात और दोस्ती हो सकती है। आपकी उम्मीदें पूरी हो सकती हैं। पुराने कर्मों का अच्छा फल भी मिल सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता हैं।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular