Homeअंतर्राष्‍ट्रीयजानिए : कैसे बने मोदी सफल प्रधानमंत्री,5 बाते है उनकी सफलता के...

जानिए : कैसे बने मोदी सफल प्रधानमंत्री,5 बाते है उनकी सफलता के राज!

दुनिया में शायद ही कोई ऐसा कोई शख्स होगा जोकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ना जनता हो। नरेंद्र मोदी बतौर देश के प्रधानमंत्री के रूप में काम करते हुए दुनियाभर में अपनी बेहतरीन छाप छोड़ी है। 17 सितंबर को गुजरात में जन्में मोदी का बचपन संघर्षपूर्ण रहा है। पीएम मोदी तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए वो एक साधारण परिवार से निकलकर राजनीति के सर्वोच्च शिखर तक पहुंचे है। कहा जाता है कि बेहद अनुशासित जीवन की वजह से वो इस मुकाम तक पहुंच पाए है। पीएम मोदी के जीवन से हम बहुत कुछ सीख सकते हैं.

 तीन साल के कार्यकाल में नहीं ली एक भी छुट्टी

 प्रधानमंत्री अपने काम के प्रति बेहद समर्पित रहते हैं। इसका सशक्त उदाहरण प्रधानमंत्री के तौर पर मौजूदा कार्यकाल है. 3 साल में उन्होंने एक भी छुट्टी नहीं ली है. वो घंटों काम करते हैं. लंबी यात्राएं और तूफानी दौरे करते हैं, पर कभी थके या निराश नहीं नजर आते।

 नियमो के पाबंद

कहा जाता है कि पीएम मोदी कामयाबी में अनुशासन का बड़ा योगदान है. वो हर काम उसके निर्धारित समय में ही करते हैं. उनकी दिनचर्या तय होती है। भले ही काम की वजह से वो देर से सोए हो पर सुबह तय समय पर उठते हैं, योग करते हैं. यही वजह रही कि लोकसभा चुनाव अभियान के समय उन्होंने 3 लाख किलोमीटर तक का फासला तय किया था. यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

 हर किसी को प्रोत्साहित करना

 प्रधानमंत्री मोदी लोगों को उनके काम के लिए हमेशा प्रोत्साहित करते रहते हैं. उनकी लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह यह भी मानी जाती है कि वो हमेशा क्रेडिट देने से नहीं चूकते. वो सोशल मीडिया की अपनी पोस्ट्स और ‘मन की बात’ में कई बार साधारण लोगों की असाधारण कहानियों के लिए तारीफ कर चुके हैं. सोशल मीडिया में उनकी फैन फॉलोइंग दुनिया के कई मशहूर नेताओं से काफी ज्यादा है।

 स्थानीय मुद्दों को महत्व

प्रधानमंत्री स्थानीयता को काफी महत्व देते हैं. हर बार उनके भाषणों में यह दिख चुका है. वो जिस भी प्रांत या क्षेत्र में जाते हैं वहां की भाषा और संस्कृति के जरिए आसानी से तालमेल बिठा लेते हैं.

 बात कहने की कला

मोदी अकेले ऐसे पॉलिटिशियन हैं जो अपनी बात कहने के लिए फॉर्मूलों का इस्तेमाल करते हैं. इससे वो अपनी बात में ज्यादा असर पैदा करते हैं. उनके कई फॉर्मूले जैसे आईटी, इंडियन टैलेंट, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी,कल का भारत लोकप्रिय हुए हैं.
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular