Homeअध्यात्मराशिफलजानिए , कैसा होगा आज आपका दिन !!

जानिए , कैसा होगा आज आपका दिन !!

मेष : आज के दिन आपको किसी पर अधिक विश्वास करना हानि का कारण बन सकता है। आपको अपने फिजूलखर्ची पर नियंत्रण लगाना बहुत जरूरी है। परिवार के साथ मनोरंजन के अनुसार कर सकेंगे। खानपान में रूचि बढ़ सकती है।

वृषभ : आज आपकी व्यापारिक क्षेत्र में उन्नति के योग बन सकते है। आज आप आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे। घर परिवार में सुख शांति का अनुभव कर सकते है। आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा हो सकती है।

मिथुन : आज आपको किसी यात्रा के दौरान अपनी सेहत एवं खानपान का विशेष ध्यान रखना होगा। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को अनुकूल परिणाम मिल सकते है। पारिवारिक जीवन में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क : आज के दिन आप मानसिक शांति और संतोष अनुभव कर सकते है। व्यापारिक क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। वहीं भवन से संबंधित नए कार्य पूरे हो सकते है। नए वस्त्र और आभूषणों से संबंधित खरीदारी हो सकती है।

सिंह : आज आपकी उन्नति में आपका समय ही बाधक बन सकता है। मेहनत और परिश्रम के बाद भी आमदनी कम हो सकती है। जीवनसाथी के साथ तकरार होने की संभावना है। यात्रा से धन लाभ हो सकता है।

कन्या : आज आपको अपने मित्रों का पूरा साथ मिल सकता है। इस समय कुछ शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक कार्यों में आप महत्वपूर्ण योगदान दें सकते है। मेहनत और परिश्रम से आप आगे बढ़ सकते है। भूमि और भवन से संबंधित सभी कार्य पूरे हो सकते है।

तुला : आज आप अपने कैरियर को लेकर प्रगति महसूस कर सकते हैं। आपके कार्यों में गति आ सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलने की वजह से मन प्रसन्न रह सकता है। वित्तीय मामलों में अतिरिक्त समय देने की वजह से आपकी आय में वृध्दि हो सकती है।

वृश्चिक : आज के दिन आपके व्यवहार में विनम्रता आ सकती है। दूसरों के साथ आप सहयोगात्मक रवैया अपना सकते हैं। इस समय आपको अतिरिक्त आय की प्राप्ति हो सकती है। बड़ों की सलाह से निवेश करना फायदेमंद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन होने की संभावना है।

धनु : आज आप आपने कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग के लोगों से नाराज हो सकते हैं। इस समय पर कोई आपके उपर झूठा आरोप भी लगा सकता है। भौतिक साधनों में खर्च बढ़ सकता है। खान-पान का शौक आपके सेहत को प्रभावित कर सकता है।

मकर : आज आप ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में तरक्की कर सकते है। राजकीय मामलों में गति आ सकती है। परिश्रम से आपको लाभ मिल सकता है। संपत्ति से संबंधित विवाद आपको परेशान कर सकता है। सेहत का विशेष ध्यान देना जरूरी है।

कुंभ : आज के दिन आप नए वस्त्र एवं आभूषण की खरीदारी कर सकते है। आपको अपने आय एवं व्यय को संतुलित रखना होगा। पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है। भौतिक साधनों में वृद्धि हो सकती है। यात्रा करना आपके लिए सार्थक साबित हो सकता है।

मीन : आज आपको व्यापारी क्षेत्र में नई तकनीक एवं आय प्राप्त कर सकते है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को बेहतर परिणाम मिल सकते है। प्रेम-पूर्ण जीवन के बारे में विचार कर सकते हैं।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments