Homeअध्यात्मजानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

imagesमेष:- बहुत ज़्यादा तनाव और चिंता करने की आदत सेहत को नुक़सान पहुँचा सकती है। हर निवेश को सावधानीपूर्वक अंजाम दें ,आर्थिक रूप से फायदा होगा। अचानक धन लाभ हो सकता है।सेहत के मामले में दिन थोड़ा नाजुक भी हो सकता है।

वृष:-  आज कुछ नया करने से बचें। समस्याओं भरा दिन भी रहेगा।आलस्य और कम ऊर्जा-स्तर आपके शरीर के लिए ज़हर काम करेंगे। किसी सृजनात्मक काम में ख़ुद को व्यस्त रखना बेहतर रहेगा। मौसमी बीमारियां भी हो सकती हैं।

मिथुन:- करिअर के नज़रिए से शुरू किया सफ़र कारगर रहेगा।समस्याओं का हाथों हाथ समाधान आपके पास रहेगा।गले के रोग हो सकते हैं।

कर्क:- आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं।आप आज तो बड़ा खर्चा करने में समर्थ हैं, लेकिन यही खर्च आपको भारी भी पड़ सकता है।अधिक कार्य के कारण पैरों में दर्द रहेगा।

सिंह:- सहकर्मियों और वरिष्ठों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इज़ाफ़ा करेगा।पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा।आज आपको उधार दीये हुए पैसे वापस मिल जाएँगे ।

कन्या:- आप महसूस करेंगे कि आपकी रचनात्मकता कहीं खो गयी है और फ़ैसले करने में आपको ख़ासी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा।बिजनेस में नई योजनाएं बनेंगी। लेन-देन में सावधानी रखें।मौसमी रोगों से परेशानी हो सकती है।

तुला:- किसी साझीदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें – क्योंकि मुमकिन है कि भागीदार आपका बेजा फ़ायदा उठाने की कोशिश करें। बिजनेस के लिए समय उत्तम है। निवेश फायदेमंद रहेगा।आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी।

वृश्चिक:- जो लोग आपके लिए सबसे ज़्यादा अहमियत रखते हैं, उन्हें अपनी बात समझाने में आप ख़ासी दिक़्क़त महसूस करेंगे। पैसों के नजरिए से दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको फायदा मिलेगा। रुका हुआ पैसा भी आ सकता है।पिता की सेहत को लेकर टेंशन हो सकती है।

धनु:- आपके जीवनसाथी की सेहत आपको चिंता में डाल सकती है। आज प्यार के नज़रिए से दिन काफ़ी विवादास्पद रहेगा।आपके कामकाज की तारीफ होगी। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।

मकर:- व्यापारियों के लिए सावधान रहने का समय है। निवेश सोच-समझकर करें। दफ़्तर में कोई आपकी योजनाओं में अड़ंगा लगा सकता है। समय-समय पर जरूरी चेकअप करवाते रहें। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।

कुंभ:- अगर आप ख़रीदारी पर जाएँ तो ज़रूरत से ज़्यादा जेब ढीली करने से बचें। कुछ लोगों के लिए समय अनुकूल नहीं है। बहस होने के योग बन रहे हैं। दौड़-भाग भी हो सकती है।सेहत के मामले में दिन अच्छा नहीं है।

मीन:- आपके निरंकुश व्यवहार के चलते पारिवारिक सदस्य ख़फ़ा हो सकते हैं। साझेदारी के बिजनेस में हाथ न डालें वरना नुकसान हो सकता है।सेहत सामान्य रहेगी। पुराने रोग में राहत मिलेगी।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular