Thursday, February 26, 2026
Home ब्रेकिंग न्यूज़ जानिए उस जज की कहानी,जिन्होंने साध्वी रेप केस में बिना दबाव के...

जानिए उस जज की कहानी,जिन्होंने साध्वी रेप केस में बिना दबाव के बाबा राम रहीम को दोषी दिया करार!

साध्वी यौन शोषण केस में डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम पर आए सीबीआई कोर्ट के फैसले ने देश की मिडिया से लेकर सिस्टम तक को हिला दिया है… कहा जा रहा है कि बाबा राम रहीम के हजारो समर्थक यह मानकर चल रहे थे की सबूतों के आभाव में उनके बाबा बरी हो जाँएगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं,और फैसला आने के बाद बाबा के समर्थको ने मिडिया की गाड़ियों समेत सरकारी सम्पति को भारी नुकशान पहुंचाया है हलाकि गुरमीत राम रहीम को सीबीआई कोर्ट ने साध्वी रेप केस में दोषी पाया है जिसमे 28 अगस्त को सजा पर सुनवाई होगी।
अब हम आपको उस जज के बारे में बताते है जिन्होंने बिना किसी दबाव के राम रहीम को साध्वी रेप केस में दोषी ठहराया है… राम रहीम केस में इतना बड़ा एक्शन लेने वाले जज है जगदीप सिंह, जोकि हरियाणा के जींद के रहने वाले है और उन्हें सख्त मिजाज का जज माना जाता है जगदीप सिंह 2012 में न्यायिक सेवा में आए थे जोकि एडीजी स्तर के न्यायिक अधिकारी है जज जगदीप सिंह पंजाब-हरियाणा में क्रिमिनल केस के जाने-माने वकीलों में से एक थे सन 2012 में जगदीप सिंह हरियाणा की न्यायिक सेवा में शामिल हुए थे और पिछले साल ही उन्हें सीबीआई कोर्ट का विशेष जज चुना गया था इन्होने ही बाबा राम रहीम को साध्वी रेप केस में दोषी करार देते हुए बाबा की सम्पति जब्त करने के आदेश दिए है…..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2