Homeमनोरंजनजानिए आखिर क्यों बड़े सितारे भी फैन हैं इस 15 साल के...

जानिए आखिर क्यों बड़े सितारे भी फैन हैं इस 15 साल के लड़के के, वजह जानकर दंग रह जाएंगे!

राशिद बेल्हासा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसकी उम्र अभी महज़ १५ साल ही है। ये लड़का कोई मामूली लड़का नहीं है। बल्कि रशीद दुबई के मशहूर कंट्रक्टर सैफ अहमद बेल्हासा का बेटा है। राशिद की शोहरत इतनी है कि सलमान शाहरुख से लेकर मेसी तक इससे मिलने आ चुके हैं।

राशिद की शोहरत कुछ ऐसी हा कि उनसे मिलने के लिए हॉलीवुड, बॉलीवुड और खेल की दुनिया तक के टॉप सितारे उनसे मिलने के लिए उनके घर जाते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी जब हाल ही दुबई में गई थीं तो उन्होंने राशिद से मुलाकात की थी। शिल्पा ने राशिद के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

उनकी पॉपुलॉरिटी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राशिद से मिलने के लिए शाहरुख खान, सलमान खान जैसे सितारों को भी पहले उनके सेक्रेटरी से परमिशन लेनी पड़ती है।

राशिद इतनी लग्जरियस लाइफ जीते हैं कि सोशल मीडिया पर हमेशा उनकी चर्चा होती रहती है। दुबई के रहने वाले राशिद फैशन ब्रांड के को-ऑनर भी हैं। जिसकी वजह से सलमान खान, शाहरुख खान, रोनाल्डो, जैकी चैन, मेसी, रफ्तार जैसे सितारें उनके साथ अपनी तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। कहा जाता है कि राशिद के घर में उनके लिए एक मिनी ज़ू बनाया गया है जिसमें करीब 50 शेर रखे जाते हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular