Homeराज्यउत्तराखण्डजसपूर पहुँचे सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार...

जसपूर पहुँचे सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।

उधम सिंह नगर/जसपुर – सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी उधम सिंह नगर के प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार उधम सिंह नगर में दो दिवसीय दौरे पर है।

वही आज प्रभारी मंत्री जसपुर मिलन बैंकट हाल पहुँचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार फूल मालाओं ओर ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया।

वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की वही मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार जसपुर आना हुआ है और जो उत्साह कार्यकर्ताओ में देखने को मिला उसका साफ संकेत है कि आने वाला समय भाजपा के लिए उज्जवल है।

वहीं उन्होंने कहा आने वाले चुनावों में इसका लाभ मिलेगा। उनहोने कहा कार्यकर्ताओ के साथ बैठक करंगे। उनकी क्या क्या समस्या है उन पर चर्चा की जाएगी।

वहीं उन्होंने भारत सरकार द्वारा लागू की गई अग्नि पथ योजना के लिए कहा की उत्तराखंड में इस योजना का कोई खास विरोध नही हुआ, सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ता ही विरोध में दिखाई दिए। उत्तराखंड के युवाओ द्वारा विरोध नही किया गया है। उन्होंने कहा सेना में जाने के लिए हमारे देश के युवाओं में काफी उत्साह है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments