Homeराज्यउत्तराखण्डजसपुर विधायक ने मेधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित।

जसपुर विधायक ने मेधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित।

उधम सिंह नगर – उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद जसपुर क्षेत्र में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपना मेरिट में स्थान प्राप्त कर जसपुर के नाम रोशन किया।

जिसमें जसपुर के रामलाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज व पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज हर बार एक दूसरे से अधिक मेरिट में स्थान पाने की होल रखने की लालसा रखते रहे हैं। इस बार भी रामलाल विद्या मंदिर से हाई स्कूल इंटर में सात छात्र-छात्राएं, पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज से 5 छात्र छात्राओं ने अपना मेरिट में स्थान प्राप्त किया, तो इस बार सरस्वती शिशु मंदिर ने भी इस बार अपना नाम दर्ज कराया। उधर राजकीय इंटर कॉलेज हमीरा वाला की भी एक ने छात्रा ने मेरिट लिस्ट 19वें स्थान पर अपना नाम दर्ज कराया। इस बार मेरिट लिस्ट में जसपुर से छात्र छत्राओं ने सर्वोच्च स्थान पर रहकर जसपुर के नाम को रोशन किया।

जिस पर जसपुर विधायक आदेश चौहान ने मेरिट लिस्ट में अपना स्थान पाने वाले 17 छात्र छात्राओं को हीरा गार्डन सभागार में सम्मान समारोह के तहत स्वयं मिष्ठान खिलाकर स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया, साथ ही छात्राओं से विद्यालय की जनसमस्याओं की भी जानकारी लेकर आज छात्राओं में विद्यालय के प्रधानाचार्य को विश्वास दिलाते हुए समस्याओं से निजात दिलाने की भी बात कही।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular