इस वक़्त सोशल मीडिया में देहरादून से जुडी खबर वायरल हो रहीं है ,कहा जा रहा है की आगामी बोर्ड मीटिंग में देहरादून का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा जायेगा वही आधिकारिक रूप से इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है । वहीँ कुछ अधिकारी इस खबर को अफवा बता रहे है , लेकिन यह तो आने वाला वक़्त बताएगा की इस बात में कितनी सचाई है। सूत्रों की माने तो अगले 4 अगस्त या फिर 7 अगस्त को राज्य में होने वाले मीटिंग में यह अहम् फैसला लिया जा सकता । हालांकि देहरादून का नाम बदलकर क्या रखा जाएगा, इस बारे में भी , अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। देखने वाली बात यह होगी की आगामी 4 व 7 अगस्त को होने वाले मीटिंग में क्या वाकई में देहरादून का नाम बदला जायेगा या फिर सोशल मीडिया में आग की तरह फैल रही यह खबर महज एक अफवा है।
जल्द बदल सकता है देहरादून का नाम !
RELATED ARTICLES