Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयजल्द बदलेंगी पश्चिम बंगाल का नाम ममता

जल्द बदलेंगी पश्चिम बंगाल का नाम ममता

कोलकाता। सीएम ममता बनर्जी जल्‍द ही पश्चिम बंगाल का नाम बदलने वाली हैं। ममता बनर्जी की कैबिनेट ने इसकी सहमति दे दी है। ममता बनर्जी वेस्‍ट बंगाल के नाम से वेस्‍ट हटाने का मन बना रही हैं। इसलिए नया नाम अंग्रेजी में ‘बंगाल’ और बंगाली में ‘बांग्ला’ या ‘बंग’ रखा जा सकता है।

स्टिंग ऑपरेशन

अंग्रेजी वर्णमाला की वजह से पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की कोशिश

प्रदेश सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी ने बताया कि जल्द ही विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर इस विषय पर चर्चा की जाएगी। तब तक अंग्रेजी नाम को बरकरार रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश का नाम बदलने के पीछे अंग्रेजी की वर्णमाला की वजह है और यह नई मांग नहीं है।

मामले में हो चुकी है सर्वदलीय बैठक

साल 2011 में वेस्ट बंगाल का नाम बदलकर पश्चिम बंग करने पर रायशुमारी करवाई गई थी। इसके लिए प्रदेश में सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई थी। बैठक में तय किया गया था कि अंग्रेजी वर्णमाला के हिसाब से राज्य का नाम पहले लाने के लिए कोशिश करने का फैसला लिया गया था।

वाम मोर्चा की सरकार ने भी उठाया था मुद्दा

तब हुई बैठक में तृणमूल कांग्रेस के अलावा सीपीएम की अगुवाई में विपक्षी दलों ने भी ममता सरकार की इस मुहिम का साथ दिया था। इसके पहले बुद्धदेव भट्टाचार्य के नेतृत्व वाली वाममोर्चा सरकार ने भी इस मसले को उठाया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular