Homeअजब गजबजल्द अमीर बनने के गुप्त रहस्य, क्लिक करें और जानें महत्वपूर्ण जानकारी!

जल्द अमीर बनने के गुप्त रहस्य, क्लिक करें और जानें महत्वपूर्ण जानकारी!

आज के युग में कौन धनवान बनना नही चाहता, हर व्यक्ति अपने भाग्य और कार्य के बल पर धनवान बनना चाहता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं धनवान  बनने के ऐसे गुप्त रहस्य, जिसे अपनाकर आप भी बन सकते हैं आमिर. ज्योतिष की माने तो धनवान बनने के कुछ ऐसे चमत्कारिक उपाए हैं जिन्हें अपनाकर आप भी धनवान बनने क राह पर चल पड़ेंगे. ध्यान रहे व्यक्ति की सोच का उसके जीवन पर बहुत असर पड़ता है इसलिए हमेशा अच्छी सोच ही रखें और जीवन में आगे बढ़ें : 
पहले खुद विश्वास करो कि आप अमीर हो: यदि आप सचमुच ही धनवान बनना चाहते हैं तो आपको एक धनपति की जो सोच होती है, वैसी ही अपनी सोच बनाना होगी। आपको आपका रहन-सहन बदलना होगा। विश्वास खुद एक बहुत बड़ी ताकत होती है। सोच बदलो तो भविष्य बदलेगा। जो लोग खुद को दरिद्र मानते हैं, वे हमेशा दरिद्र ही बने रहते हैं।
धन्यवाद देने की आदत बनाओ : ईश्‍वर के पास हर कोई मांगने जाता है लेकिन धन्यवाद देने कितने लोग जाते होंगे? आपको जीवन में अब तक जो भी मिला है उसके लिए ईश्वर, प्रकृति या किसी भी व्यक्ति को दिल से धन्यवाद दो। धन्यवाद की ताकत को समझो। प्रतिपल धन्यवाद के लिए तैयार रहो, क्योंकि आगे भी आपको बहुत कुछ मिलने वाला है।
ईश्वर, प्रकृति या आकाश से मांगो:  ईश्वर, प्रकृति या आकाश के पास आपको देने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन यदि आपके पास किसी वस्तु को पाने के लिए जी-भर की भी चाहत नहीं है तो वह नहीं मिलेगी। आपकी चाहत या मांग में ताकत होना चाहिए। उससे मांगते वक्त मन में विश्वास रखो। आपकी मांग स्पष्ट होना चाहिए। पहले कोई भी एक वस्तु मांगें और उसके मिलने का विश्‍वास के साथ इंतजार करें, तो वह निश्‍चित मिलेगी। आपकी इच्छा या मांग बदलती रहेगी तो इंतजार लंबा होता जाएगा।
 
 इन वास्तु नियमों को अपनाए : घर को वस्तु अनुसार ढालें। क्रोध न करें और किसी भी प्रकार के व्यसन से दूर रहें। बैठक रूम में ऐसे चित्र लगाएं जिसमें एक हंसता हुआ परिवार नजर आ रहा हो। पूजा स्थान पर माता लक्ष्मी का ऐसा चित्र लगाएं जिनके हाथों से धन की वर्षा हो रही हो। भोजन सदैव पूर्व या उत्तर की ओर मुख करके करें। दीपक जब भी जलाएं तो उसकी बाती उत्तर की ओर रखें। घर की तिजोरी में तांबे, पीतल या चांदी के सिक्के पर्याप्त मात्रा में रखें। इसके अलावा हल्दी की गांठ, पीली कोड़ियां, तांबे या चांदी के सिक्के तिजोरी में रखें। घर में वातावरण को सुगंधित बनाए रखें। देहली पूजा करें। जेब में हमेशा कुछ सिक्के रखें। अंतिम उपाय यह कि प्रति शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे घी का दीपक और सुगंधित अगरबत्ती लगाएं।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular