Homeराज्यउत्तराखण्डजरूरतमंदों की सहायता करना एक संस्कार है

जरूरतमंदों की सहायता करना एक संस्कार है

देहरादून। जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इसके पीछे उन लोगों की मदद करने की भावना है जो दिव्यांग, विधवा अथवा जरूरतमंद होते हैं। ऐसे लोगों की मदद करने से उन्हें तो आगे बढ़ाया ही जा सकता है साथ ही मानसिक शांति भी मिलती है। यह विचार उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने व्यक्त किए। श्री अग्रवाल ऋषिकेश स्थित अपने कैंप कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आर्थिक सहायता देना कोई सरकार की योजना नहीं है यह केवल उन ज़रूरतमंद लोगों को सहायता के तौर पर दी जाती है जो विकलांग, विधवा एवं शरारिक तौर पर असमर्थ हैं।
कैंप कार्यालय में आज श्री अग्रवाल ने 72 ज़रूरतमंद लोगों को लगभग चार लाख रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए । इस दौरान श्री अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता प्रदेश के प्रत्येक ज़रूरत मंद को दी जा रही है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, ग्राम प्रधान गुमानीवाला सुरेंद्र उनियाल, संजीव चौहान, विपिन पंत दयाराम अरुण बडौनी,वीरेंद्र रमोला, कालूराम, श्रीमती ममता आदि लोग उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन रविंद्र राणा ने किया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular