Homeराज्यदिल्लीजयललिता को श्रद्धांजलि देने के लिए लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के...

जयललिता को श्रद्धांजलि देने के लिए लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

jayalatitha-jairam-580x395

नई दिल्ली: तमिलनाडु की लोकप्रिय और करिश्माई मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता को श्रद्धांजलि देने के बाद लोकसभा में मंगलवार की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई. सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने जयललिता के निधन की जानकारी दी.

अध्यक्ष ने कहा कि सेल्वी जे जयललिता का निधन पांच दिसंबर 2016 को चेन्नई में 68 वर्ष की आयु में हो गया. जयललिता छह बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं और तमिलनाडु विधानसभा में सात बार विधायक रहीं. वह तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष की पहली महिला नेता थीं.

सुमित्रा महाजन ने कहा कि सेल्वी जयललिता 1984 से 1989 तक राज्यसभा की सदस्य भी रहीं. उन्होंने कहा कि जयललिता सही मायने में जनता की नेता थीं जिन्हें उनके अनुयायी ‘अम्मा’ यानी ‘मां’ के रूप में संबोधित करते थे. उन्हें ‘पुराचितलवी’ के रूप में भी संबोधित किया जाता है जिसका अर्थ ‘क्रांतिकारी नेता’ होता है.

उन्होंने कहा कि जयललिता एक सम्पूर्ण शास्त्रीय नृत्यांगना और जानीमानी अभिनेत्री थीं. उन्होंने 140 तमिल, तेलगू, कन्नड और हिन्दी फिल्मों में अभिनय किया. अध्यक्ष ने कहा कि उनके निधन से देश ने अत्यंत लोकप्रिय, साहसी और प्रख्यात नेता को खो दिया.

सदस्यों ने कुछ पल मौन खड़े रहकर दिवंगत जयललिता के प्रति सम्मान प्रकट किया और श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी. जयललिता लंबे समय से अस्वस्थ थीं और पिछले 22 सितंबर से चेन्नई के अपोलो अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular