Homeब्रेकिंग न्यूज़जम्मू के रियासी में गाय तस्करी के संदेह पर भड़काऊ भीड़ का...

जम्मू के रियासी में गाय तस्करी के संदेह पर भड़काऊ भीड़ का परिवार पर हमला

जम्मू के रियासी जिले में मवेशी तस्करी के संदेह में 200 लोगों की भीड़ ने एक परिवार पर हमला किया ।

रियासी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ताहिर सज्जाद भट्ट ने बताया कि गुरुवार को हमले में दो लोग घायल हुए थे लेकिन समाचार एजेंसी आईएनएएनएस ने बताया कि पांच लोगो समेत एक 9 साल की लड़की को बुरी तरह पीटा गया है ।

पुलिस ने कहा कि रियासी के तलवाड़ा में  बकरी, भेड़ और मवेशी के साथ यह लोग गुज़र रहे थे, तभी इन पर लोगो के समूह ने हमला किया था। बड़ी संख्या में खानाबदोश जनजाति आमतौर पर इन दिनों में हर वर्ष सीमावर्ती राज्य में यात्रा करते हैं, जिसमें बड़ी संख्या में जानवर होते हैं, जिनमें से अधिकांश भेड़ और घोड़े होते हैं।

“एफआईआर दर्ज कराई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “की हमने परिवार पर हमले में शामिल व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है।”

टेलीविजन चैनलों ने बताया कि घटनाक्रम में गाय चौकसी समूह शामिल थे और उन्होंने लोहे की छड़ से लोगो को पीटा लेकिन पुलिस ने इन दावो का खंडन किया । एसएसपी ने कहा, “यह गलतफहमी का मामला था और इसमें कोई गाय चौकस समूह शामिल नहीं था।” घायलों को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments