Homeब्रेकिंग न्यूज़जम्मू-कश्मीर में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को आतंकियों ने आर्मी के काफिले पर हमला किया। इसमें एक जवान शहीद हो गया, जबकि 6 जवान घायल हो गए। यह वारदात अनंतनाग के काजीगुंड में हुई।  वहीं सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान चला रही है.

बताया जा रहा है कि यह हमला जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर स्थित लोअर मुंडा में हुआ है। इसके बाद हाईवे पर ट्रैफिक रोक दिया गया है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। सेना के जवान अतंकियों की तलाश में लगे हैं। लोअर मुंड जवाहर सुरंग से करीब दस किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और जम्मू की तरफ से कश्मीर में प्रवेश करने के लिए जवाहर सुरंग को पार करते ही आने वाला लोअर मुंडा वादी का पहला कस्बा कहा जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular