जम्मू-कश्मीर नेहरू का असफल राजनीतिक मॉडल: जितेंद्र सिंह

123112-jitender

जम्मू : कश्मीर में हालात में कोई सुधार नही हैं। पर राजनीतिक पार्टियां की आरोप-प्रत्यारोप में व्यस्त है। वित मंत्री अरूण जेटली ने एक दिन पहले कश्मीर के हालात का जिम्मेदार नेहरू को बताया था। उसी क्रम में आज केद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मोर्चा खोला है। जितेंद्र सिंह ने बयान दिया है कि कश्मीर के मौजूदा हाल के जिम्मेदार नेहरू ही है। अगर उस वक्त सही फैसले लिए होते तो कश्मीर की आवाम को आज ये दिन नही देखने पड़ते।
जितेंद्र सिंह ने आज जम्मू के बाहरी क्षेत्र में आयोजितयाद करो कुर्बानीरैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘कल केंद्रीय वित्त मंत्री ने नेहरू के असफल आर्थिक मॉडल की बात की थी और आज मैं कहता हूं कि यदि आपको नेहरू का असफल राजनीतिक मॉडल देखना है तो जम्मूकश्मीर उसका एक सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है।’ 

जेटली ने मुम्बई में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था, ‘जब वह (नरसिंह राव) प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने पाया कि खजाने में विदेशी मुद्रा भंडार नहीं बचा है और देश दिवालियेपन की ओर बढ़ रहा है।उन्होंने कहा, ‘इसलिए उस मजबूरी यानि उस व्यवस्था की विफलता के कारण सुधार लाये गए।सिंह ने कहा कि जम्मूकश्मीर प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू कीअसफलराजनीति का स्पष्ट उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि महाराजा हरि सिंह के नियंत्रण में जम्मूकश्मीर का क्षेत्र 2.25 लाख वर्ग किलोमीटर का था लेकिन प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू केअसफलराजनीतिक रुख के चलते भारत को उस क्षेत्र का मात्र एक लाख वर्ग किलोमीटर ही मिला, बाकी पाकिस्तान द्वारा कब्जा कर लिया गया जैसे गिलगित और बाल्टिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर।’ 

सिंह ने कहा, ‘महाराजा नेहरू से इतने नाराज हुए कि उन्होंने कभी भी जम्मू कश्मीर नहीं लौटने का फैसला किया और उन्होंने अपनी आखिरी सांस मुम्बई में ली।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गईतिरंगा यात्रातभी पूरी होगी जब भारतीय ध्वज गिलगित..बाल्टिस्तान और कोटली में फहराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन का मुद्दा उठाना देश केआत्मरक्षाके लिए जरूरी है क्योंकि पड़ोस की स्थिति सीधे तौर पर हमें प्रभावित करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here