
जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में सरहद पर अपना फर्ज निभाते हुए 11वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय सतपुली, पौड़ी गढ़वाल निवासी मनदीप सिंह नेगी शहीद हो गए है। 11वीं गढ़वाल राइफल के शहीद मनदीप सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मनदीप की श्हादत की खबर से उनके गांव में मातम पसरा हुआ है।