Homeअध्यात्मआस्थाजन्माष्टमी की तारीख को लेकर कंफ्यूज ना हों, आज ही यानी 18...

जन्माष्टमी की तारीख को लेकर कंफ्यूज ना हों, आज ही यानी 18 अगस्त को ही है जन्माष्टमी।

देहरादून – जन्माष्टमी की धूम देहरादून में भी देखी जा सकती है। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में यह त्योहार हर साल पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

हर साल भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 18 अगस्त यानी आज है। लोगों के बीच जन्माष्टमी की डेट को लेकर काफी मतभेद देखा जा। भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। माना जाता है कि भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में रात के 12 बजे भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। भगवान श्रीकृष्ण के इस जन्मोत्सव को भारत में काफी धूमधाम से मनाया जाता है।

 

इस दिन लोग भगवा श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा करते हैं और व्रत भी रखा जाता है। इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 18 अगस्त 2022 यानी आज मनाया जा रहा है। बहुत से लोग जन्माष्टमी की तारीख को लेकर काफी ज्यादा कंफ्यूज हैं। कुछ का मानना है कि जन्माष्टमी आज है, जबकि कुछ का मानना है कि इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा।

इसको लेकर पुजारी ने बताया की मथुरा ने कल यानी 19 अगस्त को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि यशोदा मैया के पास श्री कृष्ण दूसरे दिन पहुंचे थे इसलिए मथुरा और आस पास के लोग अगले दिन जन्मोत्सव मनाते हैं।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular