Homeराज्यउत्तराखण्डजनसभा में मुख्यमंत्री धामी ने कुमाऊनी भाषा में मांगे वोट।

जनसभा में मुख्यमंत्री धामी ने कुमाऊनी भाषा में मांगे वोट।

चंपावत – चंपावत उपचुनाव में जनता से समर्थन जुटाने के क्रम में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत के सीमांत बड़ोला क्षेत्र में पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता द्वारा मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। आयोजित जनसभा को संबोधित मुख्यमंत्री धामी ने कुमाऊनी भाषा का प्रयोग किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे पिताजी आर्मी में थे और उनसे मैंने एक ही चीज सीखी है अनुशासन। मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनता से कुमाऊनी भाषा में संवाद स्थापित करते समय 31 मई को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान केंद्र जा मतदान करने की अपील की।  आने वाली 31 मई के दिन चंपावत विधानसभा सीट से उपचुनाव के लिए मतदान होना है। ऐसे में अब आने वाले दो-तीन दिनों से मैं मुख्यमंत्री धामी चंपावत में रहकर ही अपने प्रचार की कमान संभालेंगे। आज शाम तक मुख्यमंत्री चंपावत विधानसभा के कई अन्य क्षेत्रों में जनसंपर्क करेंगे एवं जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments