Homeराज्यउत्तराखण्डपुलिस जनपद में चला रही जागरूकता अभियान, स्कूल में बच्चों को नशे...

पुलिस जनपद में चला रही जागरूकता अभियान, स्कूल में बच्चों को नशे के विरुद्ध कर रही जागरूक।

उधम सिंह नगर/जसपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध व यातायात नियमो के बारे मे जानकारी, ऑनलाइन ठगी, तथा महिला सुरक्षा आदि विषयों पर समाज में अभियान चलाए जा रहे हैं।

वहीँ जागरूकता अभियान के तहत जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर पुलिस द्वारा धर्मपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मारिया ओर जेनेसिस स्कूल में बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई तथा नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया व यातायात के नियमों, ऑनलाइन ठगी व महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई तथा उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया।

वहीँ कोतवाल जसपुर अशोक कुमार ने बताया कि लगातार पुलिस द्वारा बच्चो को लोगो को जागरूक किया जा रहा है और आगे भी ऐसे ही समस्त जनता को जागरूक करने के लिए अभियान समय समय पर जारी रहेगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments