Homeराज्यउत्तराखण्डजनता दरबार बना बवालेजान!

जनता दरबार बना बवालेजान!

भाजपा की ओर से आयोजित जनता दरबार जनता के लिए बवालेजान बन गया है. कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की लगभग 2 घंटे तक इंतजार करने वाले फर्यादी की संशयो को मुख्यमंत्री के ओसडी  उर्वा दत्त भट्ट ने सुनवाई कर उन्हें संतुष्ट करने का प्रयास किया. मंत्री जी के ना पहुंचने पर कुछ फरियादी विधान सभा की ओर कूच कर गए.  हालांकि, मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी उर्बादत्त भट्ट ने दावा किया कि विधानसभा में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया।

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को भाजपा मुख्यालय में जनता दरबार लगना था. फरियादी भाजपा मुख्यालय में पहुंचने शुरू हुए। दरबार का समय 12 बजे रखा गया था। लगभग डेढ़ घंटे तक जब मंत्री नहीं पहुंचे तो पता किया गया। तब पता चला कि बैठकों में व्यस्त होने के कारण वे भाजपा मुख्यालय नहीं आ सकते। इस पर सभी फरियादियों को विधानसभा पहुंच कर कैबिनेट मंत्री से मिलने के लिए कहा गया। इसके बाद फरियादी भाजपा मुख्यालय से निकलने शुरू हुए।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular