छोटे से अखरोट के बड़े बड़े फायदे है। अगर आप अभी ते अखरोट नही खाते है तो इन फायदों को पढ़कर जरूर खाना शुरू कर देंगे।अखरोट में फाइबर, विटामिन बी, मैग्नीशियम और एंटी आक्सिडेंट्स अधिक मात्रा में होते हैं। यह बालों और त्वचा को स्वस्थ रखता है। अखरोट में ओमेगा3 फैटी एसिड होता है और यह अस्थकमा, अर्थराइटिस, त्वचा की समस्याओं, एक्ज़ीमा और सोरियासिस जैसी बीमारियों से सुरक्षा देता है। आइये और जानते हैं अखरोट की खूबी के बारे में।
ये हैं फायदे-
यह एक ऐसा मेवा है जो खून में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है और पेट संबधी समस्याओं को दूर करता है। यह इस तरह बेहतर पाचन में मदद करता है और अधिक कैलोरी जलाता है। इसलिये आप दिन में 2-3 अखरोट खा कर अपना वजन कम कर सकते हैं।
यह रक्त वाहिकाओं को फैला देती हैं और मैटाबॉलिक सिंड्रोम को कम कर देता है। इससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।
अखरोट कैंसर को प्राकृतिक तरीके से सही कर सकता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट होता है जो कैंसर सेल को इकठ्ठा होने से रोकता है। अखरोट ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में सबसे लाभदायक माना जाता है। इसके अलावा यह ट्यूमर को भी बनने से रोकता है।
रोजाना अखरोट का सेवन आपको डिमेंशिया से दूर रखने में मदद करता है। शोध के मुताबिक अखरोट में मौजूद विटामिन ई और फ्लेवनॉयड डिमेंशिया उत्पन्न करने वाले हानिकारक फ्री-रेडिकल्स को नष्ट करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही अखरोट सीखने की क्षमता को भी बढ़ाता है।